फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjabi singer Mankirat Aulakh received death threats on social media

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी: बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर लिखा- 10 मिनट का फर्क रहा, वरना स्वर्ग सिधार जाता

Sat, 26 Mar 2022 02:18 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 02:18 AM IST
सार

धमकी मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने पंजाबी गायक मनकीरत औलख को सुरक्षा प्रदान कर दी है। बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट लिखा। हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा ली गई।

विज्ञापन
Punjabi singer Mankirat Aulakh received death threats on social media
पंजाबी गायक मनकीरत औलख - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक मनकीरत औलख को गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा है कि केवल 10 मिनट का फर्क रहा, वरना स्वर्ग सिधार जाता। जैसे ही यह मामला सामने आया है तो इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि अब यह पोस्ट मिटा दी गई है। अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर यह पोस्ट कहां से की गई है और इसके पीछे कौन है।

विज्ञापन


डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने मनकीरत औलख को सोशल मीडिया पर मिली धमकी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह धमकी भरी पोस्ट पंजाबी में लिखी है और इसमें मनकीरत औलख की चार फोटो भी पोस्ट की गई हैं। यह भी लिखा था कि मनकीरत औलख बहुत फुकरा है, इसके लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ बहुत नजदीकी संबंध हैं और लॉरेंस के दो चार गुर्गों से बहुत बनती है। इस वजह से कई गायक इससे डरते हैं। वह इंडस्ट्री के अमीर गायकों की खबर गैंगस्टरों को देता है। इसके बाद गैंगस्टर गायक को तंग करते हैं।

विज्ञापन

 

वहीं, इसके हर गाने में हथियार होते हैं। इससे नई पीढ़ी पर क्या असर पड़ता है। इसका पुलिस ड्रग टेस्ट करवाए तो और खुलासे होंगे। अब इसका असली गैंगस्टरों से पंगा पड़ा है। अब करवा ले जेलों से फोन। अब क्यों सिक्योरिटी मांग रहा है। अब भी ज्यादा देर बच नहीं पाएगा। हालांकि बाद में पता चला है कि यह पोस्ट हटा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोहाली पुलिस ने मनकीरत औलख को इसके बाद सुरक्षा दी है। जालंधर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या दी गई है। इस हत्या में गिरफ्तार नामी गैंगस्टरों के गुर्गों से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ था कि मनकीरत को भी जान से मारने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके बाद उसे जिला पुलिस ने अस्थायी सुरक्षा मुहैया करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed