{"_id":"62d6989917aac83512134cc3","slug":"punjab-school-education-board-released-datesheet-for-class-5th-and-8th-supplementary-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab School Education Board: कक्षा 5वीं और 8वीं अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, वेबसाइट पर हुई अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab School Education Board: कक्षा 5वीं और 8वीं अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, वेबसाइट पर हुई अपलोड
Tue, 19 Jul 2022 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:12 PM IST
सार
दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षाएं पूरी तरह नकल मुक्त होगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल आदि के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। अगर कोई नकल करते पकड़ा जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
PSEB
- फोटो : File Photo
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मंगलवार को कक्षा 5वीं और 8वीं अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि पांचवीं की अनुपूरक परीक्षाएं 12 अगस्त से 22 अगस्त व कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 12 अगस्त से 26 अगस्त करवाई जाएंगी। परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
परीक्षा कंट्रोलर ने बताया कि 5वीं की अनुपूरक परीक्षा सेल्फ परीक्षा केंद्रों यानी जिस स्कूल में विद्यार्थी ने मार्च में आयोजित परीक्षा दी थी वहां पर ही उसका सेंटर रहेगा। कक्षा 8वीं की परीक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केंद्रों में करवाई जाएगी। स्कूल प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई है कि वह अपने स्कूलों में 5वीं की अनुपूरक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के बारे में सूचित करें। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षाएं पूरी तरह नकल मुक्त होगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल आदि के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। अगर कोई नकल करते पकड़ा जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।