{"_id":"5797c1fc4f1c1b356421f34c","slug":"punjab-gov-solar-power-panel-bjp-akali-ac-vegitable-marketcabinet-minister-vikramjeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राज्य की पहली एसी मंडी में पैदा होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राज्य की पहली एसी मंडी में पैदा होगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
अब राज्य की पहली एसी मंडी में पैदा होगी बिजली
- फोटो : अमर उजाला
सेेक्टर-65 स्थित राज्य की पहली एसी सब्जी मंडी समेत राज्यों की नौ अलग अलग स्थानों पर 80 करोड़ रुपये की लागत से 10 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता वाले रूफ टेप पावर प्लाट लगाए गए है। इसका बुधवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर खेतीबाड़ी मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चेयरमैन पेडा रणजीत सिंह, वरियाम नंगर व अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, शहर की यह पहली बिल्डिंग है, जहां पर सोलर एनर्जी से बिजली पैदा की जाएगी। सरकार भी प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो सरकार अन्य बिल्डिंगों पर इस प्रयोग को आजमाएगी। जिक्रयोग है कि पंजाब को सौर ऊर्जा के बेहतर प्रयोग के लिए अब तक आठ पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, पंजाब देश का सौर ऊर्जा का राज्य बनने जा रहा है। पंजाब में देश का पहला सेटेलाइट कंट्रोल सौर ऊर्जा प्लांट भी है। वर्ष 2002 से 2007 तक कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय केवल सौर ऊर्जा क्षेत्र के माध्यम से केवल नौ मैगावाट बिजली पैदा होती थी। जबकि अकाली दल व भाजपा सरकार के समय में यह संख्या 1080 को पार कर गई है। यह दावा सरकार ने किया है। सरकार का कहना है कि आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रखे जाएंगे।