फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab estate level Republic Day will be celebrate in MohaliGoverner will visit in Republic Day in Mohali

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम में महिला डीएसपी करेगी परेड की अगुवाई

Mon, 25 Jan 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab estate level Republic Day will be celebrate  in MohaliGoverner will visit in Republic Day in Mohali
मोहाली। गणतंत्र दिवस पर फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। इस समागम में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर तिरंगा फहराएंगे। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान फुल ड्रेस रिहर्सल की गई और इसका जायजा डीसी गिरीश दियालन ने लिया। उन्होंने कहा कि समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड के चलते कोई बड़ा सार्वजनिक समागम नहीं होगा। वहीं, कोविड संबंधी प्रोटोकाल जैसे कि हाथ सैनिटाइज करना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना जरूरी होगा। वहीं, आम लोगों के साथ यहां शामिल होन वाले सभी अधिकारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश नहीं किया जाएगा। पुलिस और एनसीसी की तरफ से मार्च पास्ट किया जाएगा और लोगों को जागरूक करने के लिए विभागों की ओर से झांकियां पेश की जाएंगी। इस अवसर पर परेड की अगुवाई महिला डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही की ओर से की जाएगी। पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जनाहखेला की टुकड़ियों और चंडीगढ़ पुलिस की टुकड़ी भी इस मौके पर मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस अवसर पर अमित प्रसाद आईजी रोपड़ रेंज, एसएसपी सतिंदर सिंह, एडीसी आशिका जैन, एडीसी (डी) राजीव कुमार गुप्ता और जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed