{"_id":"6a90a0fc58e8cc8336008554","slug":"punjab-bandh-civil-hospital-opd-closed-patient-load-increases-in-emergency-mohali-news-c-71-1-mli1018-146363-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बंद : सिविल अस्पताल की ओपीडी बंद, इमरजेंसी में बढ़ा मरीजों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बंद : सिविल अस्पताल की ओपीडी बंद, इमरजेंसी में बढ़ा मरीजों का दबाव
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब बंद के कारण वीरवार को मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह बंद रही। इसका सीधा असर अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं पर पड़ा। नियमित परामर्श न मिलने से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी पहुंच गए, जिससे वहां भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही इमरजेंसी वार्ड में मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ लगी रही। सामान्य दिनों की तुलना में यहां मरीजों का दबाव काफी अधिक था।
फेज-11 निवासी सुहानी को पेट दर्द के कारण इमरजेंसी में आना पड़ा। खरड़ निवासी सुखविंदर भी तेज बुखार की शिकायत लेकर इमरजेंसी पहुंचीं क्योंकि ओपीडी बंद थी। इमरजेंसी के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कई मरीज सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी इमरजेंसी पहुंचे। ओपीडी बंद होने से मरीजों के पास इलाज के लिए इमरजेंसी ही एकमात्र विकल्प बचा था। इससे इमरजेंसी में कार्यरत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया। बंद का असर अस्पताल के दवा काउंटर पर भी पड़ा। दवा काउंटर पूरी तरह से बंद रहा। इससे अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों को परेशानी हुई। जिन मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद दवा की आवश्यकता थी, उन्हें अस्पताल से दवा नहीं मिल पाई।
जच्चा-बच्चा वार्ड में कम आवाजाही, इमरजेंसी सेवाएं जारी
अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भी मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। हालांकि, भर्ती मरीजों का उपचार और अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। अपर चिकित्सा अधीक्षक अमित अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें स्थिति के अनुसार उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत वाले मरीजों को प्राथमिकता दी गई और बंद के दौरान इमरजेंसी सेवा लगातार जारी रखी गई ताकि कोई मरीज चिकित्सा सहायता से वंचित न हो।
विज्ञापन
सामूहिक छुट्टी पर रहे सरकारी कर्मचारी, कई विभागों में कामकाज ठप
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों ने वीरवार को सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल की। इसके चलते मोहाली में प्रशासनिक और अन्य सरकारी विभागों का कामकाज प्रभावित रहा। डीसी कार्यालय, गमाडा, तहसील कार्यालय, विकास भवन, जल सप्लाई और बिजली विभाग समेत कई कार्यालयों में कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे विभिन्न कामों के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण कार्यालयों में अधिकतर कामकाज बंद रहा और जरूरी सेवाओं से जुड़े काम भी प्रभावित हुए। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की। हड़ताल के चलते पूरे जिले में सरकारी कामकाज की रफ्तार प्रभावित रही।