{"_id":"574b41684f1c1b6229109320","slug":"public-protest-water-crisis-electricity-crisis-mohali-nagar-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी ने किया छुट्टी का मजा किरकिरा, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी ने किया छुट्टी का मजा किरकिरा, लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 30 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली और पानी की किल्लत की वजह रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। रविवार को शहर में जहां दिनभर बिजली के कट लगातार लगते रहे, वहीं गंदे पानी की सप्लाई और कई जगहों पर पानी की किल्लत बरकरार रही। हालांकि, शनिवार को बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को आंधी के कारण कई जगह पर पेड़ गिरने और बिजली की लाइनों में खराबी आने के कारण बिजली कट लगे। बिजली निगम लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है, मगर देर शाम तक सभी जगह बिजली के समस्या दूर नहीं हुई थी और शाम तक बिजली के कट जारी रहे।
फेज-2, 7 में बिजली के कट के अलावा पानी की किल्लत रही। लोगों का कहना है कि कई-कई बार गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें दी गईं, लेकिन अभी तक हालात जैसे के तैसे बने हुए हैं। फेज-2 निवासी रजनीश कुमार, अतुल शर्मा, पवन कुमार और जगरूप सिंह ने प्रशासन से मूलभूत सुविधाओं को ठीक करने की मांग की।