फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   public protest, mandir commette election issue, shri hari mandir issue, mohali

मोहाली फेज 5 में मंदिर कमेटी के खिलाफ एकजुट हुए लोग

Mon, 30 May 2016 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 30 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
public protest, mandir commette election issue, shri hari mandir issue, mohali
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
फेज-5 स्थित श्री हरि मंदिर में कमेटी के चुनाव को लेकर इलाके लोगों एकजुट हो गए हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि मंदिर कमेटी ने आज तक पुराने सदस्यों का रिकार्ड नहीं दिया है। आरोप है मंदिर कमेटी के सदस्य कुछ मेंबरों के साथ मिलकर चुनाव कर लेते हैं।
विज्ञापन


चुनाव के संबंध में इलाके के लोगों ने मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया। लोगों का आरोप है कि मंदिर की एक धर्मशाला खाली होने के बावजूद भी उन्हें मीटिंग के लिए नहीं दी। लोगों का कहना है कि मंदिर में जब मीटिंग करने के लिए पहुंचे तो मंदिर के पुजारी से चाबी की मांगी गई। इस पर पुजारी ने कहा कि धर्मशाला की चाबी प्रधान के पास है। इससे लोगों में नाराजगी है। मीटिंग में इलाके के पार्षद अरुण शर्मा के अलावा दस मरला हाउस, साढ़े सात मरला हाउस, कनाल हाउस और एचई क्वार्टरों के लोगों के अलावा मंदिर कमेटी के पुराने सदस्यों ने भाग लिया। दस मरला हाउस से मनीष बंसल ने कहा कि वह कई बार प्रधान को चुनाव के बारे में कह चुके हैं, पर उन्हाेंने कोई रिस्पांस नहीं दिया। साढ़े सात मरला हाउस के प्रो. तरुण गोयल, कनाल हाउस की ओर से मुकेश बंसल, एचई क्वार्टर की ओर से प्रवीन शर्मा ने भी अपने विचार रखे। पार्षद अरुण शर्मा ने पांच मेंबरी कमेटी बनाई। इसके बाद प्रधान महेश मनन से मिलने पहुंच गए। इसके बाद प्रधान ने सभी की बात सुनी और कमेटी को भरोसा दिया कि वह जल्द ही एक मीटिंग बुलाकर मामले का हल निकालेंगे और जरूरत पड़ी तो चुनाव भी जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed