{"_id":"57532fb84f1c1bd645108db3","slug":"protest-water-crisis-power-cut-chief-minister-residence-naya-gaon-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली-पानी किल्लत: आज सीएम आवास का घेराव करेंगे नया गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी किल्लत: आज सीएम आवास का घेराव करेंगे नया गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया गांव में बिजली और पानी का संकट पूरी तरह गहरा गया है। पूरी-पूरी रात लोगों को बिना बिजली से गुजारनी पड़ रही है। इससे नाराज होकर लोगों ने रविवार को सीएम हाउस घेराव करने का फैसला लिया है।
लोगों का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण पानी की सप्लाई भी नहीं होती है। कई ट्यूबवेल जवाब दे गए हैं। हालात गांव से भी ज्यादा खराब हो गई हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत देने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शनिवार दोपहर संघर्ष को तेज करने के लिए गुरध्यान सिंह की अगुवाई में लोगों की मीटिंग हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। गुरध्यान सिंह ने बताया कि उनका इलाका चंडीगढ़ से बिल्कुल सटा हुआ है। इसके बाद भी उन्हें पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इस कारण उन्होंने संघर्ष की राह पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई बार विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में उन्होंने संघर्ष पर जाने का फैसला लिया है। इस संघर्ष में सभी पार्षद व नगर पंचायत की प्रधान भी शामिल होंगे। गुरध्यान ने बताया कि रविवार शाम चार बजे सीएम आवास घेरने जाएंगे। इसके लिए लोगों ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, लोगों ने साफ किया है कि यदि सीएम ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वहां पर ही धरना दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि यह धरना तब तक चलेगा, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। गुरध्यान ने लोगों से इस संघर्ष को कामयाब बनाने की अपील की है।
यह हैं लोगों की मुख्य मांगें
बिजली पानी की सप्लाई सुचारु चलाना
मकानों के नक्शे पास होने पर लगी रोक हटाना
सीवरेज के काम में तेजी लाना
अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना
जिला व यूटी पुलिस भी अलर्ट
लोगों द्वारा संघर्ष की चेतावनी दिए जाने के बाद चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। लोगों के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न हो। इस पर पूरी नजर जा रही है।