{"_id":"67cf42b2e9ae5fb4430bc001","slug":"protest-at-mlas-residence-for-three-hours-farmers-adamant-on-msp-guarantee-mohali-news-c-71-1-spkl1025-126475-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन घंटे विधायक आवास पर धरना, एमएसपी की गारंटी पर अड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन घंटे विधायक आवास पर धरना, एमएसपी की गारंटी पर अड़े किसान
विज्ञापन
विधायक आवास पर धरना देते किसान। संवाद
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सोमवार को विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर धरना देकर प्रदर्शन किया। किसान सुबह 11 बजे विधायक के सेक्टर-79 स्थित आवास पर पहुंच गए थे। इस मौके पर वहां पुलिस बल भी मौजूद रहा। किसानों ने करीब तीन घंटे बैठकर नारेबाजी की। यह घेराव पंजाब के हर विधायक के घरों के बाहर किया गया था।
किसानों की मांग है कि पंजाब की आप सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में आंदोलन किया जाना था, पर पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने 4 मार्च को ही किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया था। इसके विरोध में किसान यूनियनों ने संघर्ष का एलान किया था।
किसान नेताओं ने कहा कि सीएम भगवंत मान तीन मार्च को किसानों के साथ हुई बैठक को बीच में छोड़ कर चले गए थे। इस कारण किसानों में काफी रोष था। इसके बाद किसानों की गिरफ्तारी को लेकर जो कार्रवाई की गई वह शर्मनाक है। इसे किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान यूनियन संघर्ष तेज कर देगी।