फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest against private school asking for fees

फीस मांगने पर निजी स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Protest against private school asking for fees
जीरकपुर। जीरकपुर नाभा साहिब के एक निजी स्कूल के बाहर बच्चों के पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि दो महीने से लॉकडाउन के चलते उनके कारोबार बंद पड़े थे। पंजाब सरकार ने ट्रांस्पोर्ट फीस और स्कूल फीस नहीं लेने का एलान किया है परंतु इसके बावजूद स्कूल संचालक तीन महीने की फीस के साथ वार्षिक एडमिशन फीस भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

पैैरेंट्स का कहना है कि एक ही बुक सेंटर से किताबें खरीदने के लिए मोबाइल पर मैसेज आता है। अगर वह स्कूल में से स्टेशनरी नहीं खरीदते तो उनके बच्चों के पढ़ने के लिए किताबें नहीं दीं जाती हैं। स्कूल में लगी किताबें बाहर से मार्केट में से नहीं मिलती हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधकों की तरफ से उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

फीस न भरने पर नाम काटने की दी जा रही धमकी
अभिभावकों का आरोप है कि फीस नहीं भरने पर बच्चों का नाम कटवा कर किसी दूसरे स्कूल में दाखिला करवाने की बात कही जा रही है। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई करना एक चुनौती बन गया है, ऑनलाइन पढ़ाई में विद्यार्थी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed