फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest against builder for not providing facilities

Mohali News: सुविधाएं नहीं मिलने पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Protest against builder for not providing facilities
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी की ओर से बसाए इलाके में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान लोगों ने बिल्डर के खिलाफ कार और बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि गमाडा ने सिंगापुर की तर्ज पर इलाके को विकसित करने की बात कही थी लेकिन यहां पर हालात बदतर हैं। लोगों ने कहा कि बिल्डर अपनी मनमर्जी कर रहा है लेकिन शिकायत के बावजूद कोई भी अधिकारी लोगों की दिक्कतें नहीं सुन रहा है। इस कारण वह हर शनिवार और रविवार को लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बिल्डर कई बार मांगें मानने की बात कहता है लेकिन अब तक उन्हें सुविधाएं नहीं मिली हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। संस्था के प्रधान कुलजीत सिंह बल, वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप शर्मा, उपप्रधान विनोद शर्मा, महासचिव डॉ. रवि शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक बिल्डर उन्हें सुविधाएं नहीं देता, वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गमाडा के अफसरों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed