फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Properties of DFO and contractor accused of bribe will be investigated

रिश्वत के आरोपी डीएफओ एवं ठेकेदार की संपत्तियों की होगी जांच

Sat, 04 Jun 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Properties of DFO and contractor accused of bribe will be investigated
नयागांव। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार वन विभाग के डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह एवं ठेकेदार हरमहिंदर सिंह उर्फ हम्मी की चल एवं अचल संपत्तियों की जांच की जाएगी। दोनों आरोपियों को विजिलेंस ब्यूरो नेदो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। शनिवार को दोनों आरोपियों का रिमांड समाप्त हो रहा है। दोबारा से दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर विजिलेंस ब्यूरो पूछताछ के लिए और समय की मांग करेगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएफओ एवं ठेकेदार को विजिलेंस ब्यूरो ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हुआ है। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई और खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसी द्वारा दोनों आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जाएगी। विजिलेंस ब्यूरो के सूत्रों की माने तो दोनों आरोपियों के द्वारा पिछले 6 सालों में किए गए लेन-देन एवं दूसरी संपत्ति जांच के घेरे में है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से उनके बैंक खातों, गाड़ियों, जमीन, मकान आदि संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के बाद पिछले 6 सालों में हासिल की गई संपत्ति एवं आमदनी का मिलान किया जाएगा। अगर मिलान में कुछ हेरफेर मिलता है तो जांच एजेंसी द्वारा आरोपियों के बैंक खातों एवं संपत्ति को भी सीज किया जा सकता है। अभी तक की जांच के बाद एजेंसी ने आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं किया है। दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed