फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Production warrant for three accused in Vicky Middukheda murder case

विक्की मिंडूखेड़ा हत्याकांड के तीन आरोपियों का मिला प्रोडक्शन वारंट

Tue, 26 Apr 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Production warrant for three accused in Vicky Middukheda murder case
मोहाली। यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड की अब सारी परतें खुल जाएंगी। जिला पुलिस हत्याकांड के तीन आरोपियों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। आरोपियों में सज्जन सिंह उर्फ भोलू, अनिल कुमार उर्फ लट्ठ व सन्नी शामिल है। सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन

जिला पुलिस की टीम सोमवार सुबह ही आरोपियों को लेकर अदालत में पहुंची। हालांकि अदालत में पेशी के समय आरोपियों का कोई वकील पेश नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस द्वारा मांगे रिमांड को अदालत ने स्वीकार कर लिया। इन तीनों आरोपियों पर लाखों रुपये का इनाम हरियाणा सरकार ने घोषित कर रखा था। वे हत्या, लूट समेत कई वारदातों में शामिल हैं। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या सात अगस्त में दिनदिहाड़े सेक्टर-71 में उस समय हुई थी, जब वह अपनी किसी दोस्त से मिलने के लिए मार्केट गए हुए थे। इस दौरान मार्केट से निकलते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। करीब दो किलोमीटर तक उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपी पुलिस के लिए पहेली बन गए थे।
विज्ञापन

पुलिस इस हत्याकांड में पंजाब और हरियाणा जेल में बंद कई गैंगस्टरों को एक के बाद एक पूछताछ के लिए लेकर आई थी। इस दौरान पूछताछ में सामने आया है कि आर्मीनिया में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के कहने पर अनिल उर्फ लट्ठ और भोला समेत तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन सेल ने आरोपियों को दबोचा था। पूछताछ में उन्होंने सारे राज खोल दिए थे। इसके बाद मोहाली पुलिस उन्हें पहल के आधार लाना चाहती थी, लेकिन इनका रिमांड चल रहा था। ऐसे में यह इस काम में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक के मैनेजर की भूमिका की हो जांच
इसी मामले में अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा के भाई अजय पाल सिंह ने एसएसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक नामी गायक के मैनेजर रह चुके व्यक्ति से पूछताछ होनी चाहिए। उन्हें पता चला है कि उसकी इस हत्याकांड में भूमिका है क्योंकि मोहाली में आरोपियों को ठहराने से लेकर अन्य भूमिका उन्होंने ही निभाई है। ऐसे में तीन आरोपियों की कॉल डिटेल, मोबाइल की लोकेशन, मोबाइल डंप डेटा, ट्रैवल हिस्ट्री और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स को सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed