फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Producer Pushpinder Dhaliwal arrested, sent on two-day police remand

Mohali News: प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Sun, 09 Mar 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Producer Pushpinder Dhaliwal arrested, sent on two-day police remand
पुलिस की गिरफ्त में प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल ।
मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने पंजाबी सिंगर एवं कलाकार सुनंदा शर्मा की शिकायत पर प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल को शनिवार रात उसके सेक्टर-71 स्थित मकान नंबर-1119 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुष्पिंदर धालीवाल को आईपीसी की धारा 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 467 (दस्तावेजों से जालसाजी), 468 (छल से चीज हथियाना), 341 (किसी को गलत तरीके से रोकना), 500 (मानहानि), 506 (धमकाना) के तहत नामजद किया है। आरोपी पुष्पिंदर धालीवाल को आज मेडिकल के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट से समक्ष पेश किया जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर एवं कलाकार सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल (पिंकी धालीवाल) के खिलाफ उसका वित्तीय शोषण, उत्पीड़न, मानहानि, निजी दस्तावेजों से छेड़छाड़ और संपत्ति पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए थे। पीड़िता के अनुसार बार-बार उसको कॅरिअर बर्बाद करने, पैसे रोकने और मनोरंजन उद्योग में प्रतिष्ठा को धूमिल करने की धमकी दी। उसने जानबूझकर संगीत कंपनियों, निर्माताओं और उद्योग के अन्य पेशेवरों तक उसकी पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया। तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी और मामला दर्ज करवाया। उसने पंजाब पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस को दी शिकायत में सुनंदा शर्मा ने कहा था कि वह एक पेशेवर कलाकार है। मोहाली सेक्टर-71 की एचआईजी अपार्टमेंट में रहती है। सुनंदा शर्मा का आरोप है कि मैड 4 म्यूजिक के सीओ पुष्पिंदर सिंह धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल कई वर्षों से उसका शोषण कर रहे हैं। आरोपी ने उसकी सेवाओं के लिए कोई भी उचित मुआवजा दिए बिना लगातार संगीत और अन्य व्यावसायिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया। इस अवधि के दौरान उसकी कमाई 250 करोड़ से अधिक होने के बावजूद आरोपी ने अवैध रूप से उसकी सारी आय पर कब्जा कर लिया। उसका आरोप था कि उसे सीधा भुगतान नहीं किया। इसके अलावा आरोपी तीसरे पक्ष के साथ सरगर्मी से जुड़ा हुआ है, जिसने उसके कार्यक्रमों का प्रबंध करके जो कमाई हुई उसका जिक्र उनसे किए बिना काफी रकम एकत्र कर ली। इस शोषण ने उसकी वित्तीय स्थिरता बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का किया झूठा वादा
सुनंदा शर्मा का यह भी आरोप है कि आरोपी और उसके बेटे गुरकरण सिंह धालीवाल ने उससे झूठा वादा किया कि गुरकरण धालीवाल उससे शादी करेगा। झूठी शादी के बहाने उसका शोषण करते रहे। आरोप है कि गुरकरण सिंह धालीवाल ने समझौतों सहित कुछ दस्तावेजों पर जाली हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें समझौते भी शामिल हैं और उसके जाली हस्ताक्षरों के साथ किए इन समझौतों व दस्तावेजों उपयोग उसे परेशान करने व शोषण करने के लिए कर रहे हैं। उसकी कमाई के माध्यम से आरोपी ने केवल आर्थिक रूप से उसका शोषण करके काफी व्यक्तिगत संपत्ति बनाई है। उसका शोषण शुरू करने से पहले उसके पास सीमित वित्तीय संसाधन थे। हालांकि उसकी कमाई हड़पने और उसके पेशेवर स्रोत पर नियंत्रण करने के बाद उसने पर्याप्त संपत्ति और वित्तीय संसाधन जमा कर लिए हैं। उसकी कमाई का दुरुपयोग करके उसने यह सब हासिल किया है।


बिना शर्त बताए कॉन्ट्रेक्ट पर कराए हस्ताक्षर
सुनंदा का कहना है कि आरोपी ने उसे उन कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करके उसका अधिक शोषण किया, जिसे वह पूरी तरह से नहीं समझती थी। यह कॉन्ट्रेक्ट उसे बिना उचित स्पष्टीकरण के प्रस्तुत किए गए थे और उसे न तो शर्तों के बारे में बताया गया था और न ही स्वतंत्र कानूनी सलाह लेने का अवसर दिया गया। आरोपी ने उसकी कमाई को रोक कर सुनंदा शर्मा की अनुमति के बिना उसके काम को तीसरे पक्ष को बेच दिया या लाइसेंस दे दिया। इस निरंतर शोषण के बावजूद उसे इन लेनदेन के लिए कभी भी कोई उचित मुआवजा या रॉयल्टी नहीं मिली। जब वह अपनी बकाया कमाई के बारे में बात करती तो वह उसे धमका देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed