{"_id":"6629b006939c7f0485038577","slug":"problems-not-solved-23-private-township-associations-will-oppose-aap-candidates-mohali-news-c-71-1-spkl1025-114020-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: समस्याओं का हल नहीं हुआ, निजी 23 टाउनशिप एसोसिएशन करेंगी आप उम्मीदवारों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: समस्याओं का हल नहीं हुआ, निजी 23 टाउनशिप एसोसिएशन करेंगी आप उम्मीदवारों का विरोध
विज्ञापन
मोहाली। शहर की मेगा टाउनशिप की विभिन्न 23 रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन और सोसाइटी की ओर से संयुक्त रूप से गठित संगठन कमेटी ऑफ रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन एंड सोसायटी ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का विरोध करने का फैसला कर लिया है। इनका कहना है कि कई बार पत्र लिखने पर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।इस मामले में संगठन के अध्यक्ष राजविंदर सिंह सराओ ने कहा कि संगठन ने पिछले दिनों गमाडा और पूडा के साथ पंजाब के अधिकारियों को कई निजी बिल्डरों द्वारा बनाई गई मेगा टाउनशिप के निवासियों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी थी। इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब के मुख्य सचिव और आवास सचिव को लिखित मांग पत्र भेजे गए। लेकिन किसी ने भी निवासियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया।
इस मामले में मनोज कुमार ने बताया कि सरकार बड़े पैमाने पर बिल्डरों को लाइसेंस जारी कर रही है। लेकिन लाइसेंस लेने के बाद बिल्डर जो टाउनशिप डेवलप करते हैं उसमें सुविधाओं की भारी कमी होती है। गौरव गोयल ने कहा कि इन टाउनशिप में 60 हजार मतदाता रहते हैं जो लोकसभा प्रत्याशी की जीत-हार तय करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि गमाडा और पूडा में काफी गड़बड़ी है। इससे संबंधित कई मामलों को भी दर्ज किया गया है।
टाउनशिप के निवासियों में दलजीत सिंह सैनी, कंवर सिंह गिल, भूपिंदर सिंह सैनी, अमरजीत सिंह भम्मारन, अनिल पराशर, बीआर कृष्णा, मुनीश कुमार बांसल और हरबंस सिंह ने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया है कि सत्ताधारी पार्टी आप के मौजूदा उम्मीदवार को वोट मांगने के लिए इन टाउनशिप में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सरकार से पूछे जाने वाले सवालों के लिए इन टाउनशिप की मुख्य सड़कों और मोहाली में बड़े पैमाने पर फ्लेक्स बोर्ड भी लगाए जाएंगे।