फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Problem: How to reach the fire department in the narrow streets to extinguish the fire

दिक्कत: तंग गलियों में आग बुझाने कैसे पहुंचेगी दमकल विभाग की गाड़ी

Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Problem: How to reach the fire department in the narrow streets to extinguish the fire
जीरकपुर। शहर की कॉलोनियों में पभात, लोहगढ़, आदर्श कॉलोनी, दशमेश नगर, बिशनपुरा सहित जीरकपुर के आधा दर्जन ग्रामीण इलाके दमकल विभाग के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। क्योंकि बहुत सी कॉलोनियों में आगजनी की घटना होने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकती। इसकी वजह है, यहां की तंग गलियां। बिना किसी योजना के बनाई गई कॉलोनियों में अधिकतर 8 से 10 फुट और 18-20 फुट की ही चौड़ी सड़कें हैं। यहां हालात ऐसे हैं कि कई जगह तो गलियों में सिर्फ पैदल ही आ-जा सकते हैं। अब सवाल यह है कि अगर ऐसी जगहों पर आगजनी की वारदात हो जाए तो दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी आगजनी वाले स्थान तक कैसे पहुंचेगी। ऐसे में स्थानीय कॉलोनियों के लोगों की प्रशासन से मांग है कि इन कॉलोनियों की छोटी गलियों में आने-जाने के लिए नगर निगम को दमकल की छोटी गाड़ियां मंगवानी चाहिए।
विज्ञापन

फायर फाइटिंग बाइक की दरकार
जीरकपुर में संकरी गली, मोहल्ले और मार्केट में आग लगने पर उस पर तुरंत काबू पाने के लिए यहां फायर फाइटिंग बाइक की दरकार है। जिससे तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और घरों में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की ये बाइक तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा सके और यह क्विक रिस्पॉस टीम की तर्ज पर काम करे। अकसर ऐसा होता है कि भीड़भाड़ वाली जगह और अन्य स्थान पर दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में देर हो जाती है। गाड़ी जीरकपुर फ्लाइओवर के नीचे कभी जाम में फंस जाती है तो कभी अन्य कारणों से देर हो जाती है। इसके अलावा गलियां तंग होने से भी मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर जीरकपुर दमकल विभाग के पास फायर फाइटर बाइक हो तो जाम में फंसे बगैर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सकता है। इस विषय पर जीरकपुर नगर परिषद को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
जीरकपुुुर में बलटाना, हरमिलाप नगर, बिशनपुरा, लोहगढ़ में कई जगह कॉलोनियों की गलियां काफी संकरी हैं, यहां दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच सकती। ऐसे में दमकल विभाग के पास छोटी या फायर फाइटिंग बाइक मिल जाए तो आगजनी की घटनाओं पर जल्द काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- करण बेदी, प्रधान स्प्रींगडेल टावर-2, वीआईपी रोड, जीरकपुर।
जीरकपुर में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या है। ऐसे में अगर दमकल विभाग के पास फायर फाइटिंग बाइक हो तो आसानी से जहां भी आगजनी हुई हो, वहां मौके पर पहुंच सकते हैं। इसलिए दमकल विभाग के पास छोटी और फायर फाइटिंग बाइक की सुविधा होनी चाहिए। - राजेश पठानियां, दशमेश एनक्लेव, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed