{"_id":"5719334f4f1c1b4b048b4aee","slug":"pro-prem-singh-chandumajra-good-news-electric-system-update-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोहाली में 66.93 करोड़ से सुधरेगा बिजली का सिस्टमः सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में 66.93 करोड़ से सुधरेगा बिजली का सिस्टमः सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिजली के सिस्टम को सुधारने के लिए प्रशासन पूरी प्लानिंग से जुट गया है। बिजली के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 66 करोड़ 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत ट्रांसफार्मर, तारों को ठीक करने व कुछ लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम किया जाएगा। ताकि बिजली संबंधी किसी प्रकार का संकट न आए। यह जानकारी सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने वीरवार को दी।
वह फेज-आठ स्थित पंचायत एवं विकास भवन में जिला विजिलेंस व मॉनीटरिंग कमेटी की मीटिंग की प्रधानगी कर रहे थे। सांसद ने बताया कि मोहाली शहर में एक्सीलेटर पावर डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म प्रोग्राम स्कीम के तहत 39 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से बिजली की कुछ लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। लोड के मुताबिक नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। जबकि अन्य तारों को ठीक किया जाएगा।
इन इलाकों में दूर होगा बिजली का संकट
सांसद ने बताया कि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत जीरकपुर, बनूड़, नयागांव व डेराबस्सी में बिजली के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए दस करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के गांवों में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली आपूर्ति के सुधार कार्यों पर 16 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह काम एक साल के भीतर किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में बनाए जाएंगे सौ तालाब
बरसाती पानी को रिचार्ज करने के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना बनाई है। इसके तहत देश भर में पांच लाख तालाब बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत जिले में मनरेगा के तहत सौ तालाब बनाए जाएंगे। इसके लिए बीडीपीओ को हिदायत दी गई हैं कि वह काम को पहल के आधार पर करवाने की व्यवस्था करें।
प्रत्येक घर को मिलेगा पानी का निजी कनेक्शन
सांसद ने बताया कि मोहाली राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां प्रत्येक घर को पीने वाले पानी की सप्लाई निजी कनेक्शनों से होगी।
अस्पताल को मिलेगी अत्याधुनिक एंबुलेंस
सांसद ने बताया कि सिविल अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली एंबुलेंस जल्द मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयार पूरी हो चुकी है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा।