{"_id":"67cf4b2a838425ede70c9ee6","slug":"printing-stopped-how-to-make-dl-and-rc-mohali-news-c-71-1-spkl1025-126469-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्रिंटिंग बंद, कैसे बने डीएल और आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्रिंटिंग बंद, कैसे बने डीएल और आरसी
विज्ञापन
सेंटर में ड्राइविंग का टेस्ट देते लोग। संवाद
मोहाली। जिले के हजारों लोग ड्राइविंग टेस्ट देने के बावजूद अपने लाइसेंस और आरसी के लिए परेशान हैं। वजह है कि लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग ही नहीं हो रही है। इस कारण यह समस्या बढ़ती चली जा रही है। जिलेभर के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की आरसी न मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
आम लोग ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए आरटीए दफ्तर जाकर फाइल जमा करवा रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट दिया जा चुका है। बावजूद इसके उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई माह से वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में पता चला है कि गत वर्ष दिसंबर 2024 से लेकर अब तक यह समस्या आ रही है। ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग नहीं हो पा रही है।
एक कंपनी का समय पूरा हुआ
जानकारी के अनुसार दिसंबर से लेकर अब तक ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की पेंडेंसी करीब 6000 हजार तक पहुंच गई है। लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए आरटीए दफ्तर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी पर ट्रांसपोर्ट विभाग की और से प्रिंटिंग का काम देख रही कंपनी का समय दिसंबर में पूरा हो गया था। इसके बाद से है यह काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि दस दिन में शुरू होगा
आरटीए से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीद है कि आने वाले दस दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। अब प्रिंटिंग का काम दूसरी कंपनी को अलाट किया जा चुका है। पंजाब भर के आरटीए आफिस से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग होने के लिए मोहाली की प्रिंटिंग प्रेस में आती है।
मैं इस बारे में चेक करवाती हूं, यदि समस्या है तो उसका जल्द समाधान होगा। - कोमल मित्तल, डीसी, मोहाली