फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prime Minister Modi virtually inaugurated the Mohali railway station

Mohali News: प्रधानमंत्री मोदी ने मोहाली रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया

Sat, 18 Jul 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi virtually inaugurated the Mohali railway station
मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित मोहाली रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, रेलवे अधिकारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने समारोह में भाग लिया। स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार को गुरुद्वारे की तर्ज पर गुंबदनुमा स्वरूप दिया गया है। यात्रियों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। पार्किंग क्षेत्र का विस्तार कर करीब 50 वाहनों की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट और रैंप उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म की लंबाई 610 मीटर की गई है, जिससे लंबी ट्रेनें रुक सकेंगी। आधुनिक एलईडी सूचना प्रणाली हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में जानकारी देगी। नए प्रतीक्षालय, पेयजल, आधुनिक शौचालय और फुटओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed