फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pregnant wife brutally beaten, when mother-in-law saved her, she was attacked

Mohali News: गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, सास ने बचाया तो उस पर किया हमला

Sun, 19 May 2024 04:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Pregnant wife brutally beaten, when mother-in-law saved her, she was attacked
नयागांव। गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करते हुए पति को रोकना चाहा तो पति ने अपनी सास उसको भी पीटकर घायल कर दिया। इस मारपीट में पत्नी के शरीर में काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। इसके बाद उसकी मां ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में घायल गर्भवती के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


घायल गर्भवती महिला प्रीति निवासी नयागांव ने बताया कि उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटी हुई थी। बेटा न होने के कारण पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। अब वह आठ महीने से गर्भवती है और वह पिछले सात महीने से अपने मायके में ही रह रही है। मंगलवार को उसका पति मायके आया जो उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

जब उसने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसकी मां ने अपने दामाद को रोकना चाहा तो वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा। इसके बाद जब पड़ोसी वहां आए तो वह घर से भाग निकला। बाद में मां ने घायल गर्भवती बेटी को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed