{"_id":"67ec4edd5053ff272f02c4f9","slug":"postmortem-report-came-saurabh-died-due-to-multiple-fractures-and-head-injury-mohali-news-c-71-1-mli1005-127339-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुराली-सिसवां रोड पर सड़क हादसे में पीयू के एक छात्र समेत तीन की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुराली-सिसवां रोड पर सड़क हादसे में पीयू के एक छात्र समेत तीन की मौत का मामला
विज्ञापन
मोहाली। कुराली-सिसवां रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र मनविंदर का पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें लगी हैं। दूसरी तरफ इस हादसे के शिकार सौरभ पांडे का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर थे। सिर फटने से काफी खून बह गया था। उसकी मौत का कारण भी यही था।
सोमवार को शुभम और रुबीना का पोस्टमार्टम हो गया था। एसएचओ ब्लॉक माजरी ने बताया कि इस मामले में माजरी पुलिस में सोमवार ही अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया था। उनका कहना है कि मृतकों की तेज रफ्तार कार स्पीड ब्रेकर से उछलकर किसी वाहन से टकराई है। इस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। हादसे से कुछ दूर एक सीसीटीवी की फुटेज मिली है, लेकिन यह क्लीयर नहीं है। इसमें वाहन की पहचान नहीं हो पा रही है। उस वाहन का नंबर प्लेट भी नहीं पढ़ा जा रहा है। फिर भी पुलिस टीमें काम कर रही है।
यह था मामला
कुराली-सिसवां रोड रविवार रात 11 बजे हुए सड़क हादसे में पीयू के एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार को कुल्हाड़ी और कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया था। हादसे के वक्त कार की स्पीड 120 थी। कार सवार चंडीगढ़ से कुराली जा रहे थे। जानकारी के अनुसार स्पीड तेज होने की वजह से रात के समय टी-क्रॉसिंग नजर नहीं आई। सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर उछलने के बाद एक टिप्पर के पिछले हिस्से से टकराकर कार ने तीन बार पलटी खाई। इसके बाद एक दीवार से जा टकराई।