फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   polluted water, polluted water sanitation, mohali sanitation problem, mohali nagar nigam, mohali

जर्जर हुआ गंदे पानी की निकासी के लिए बना डाट, हादसे की आशंका

Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
 polluted water, polluted water sanitation, mohali sanitation problem, mohali nagar nigam, mohali
आपदा - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में शाही माजरा से फेज पांच गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए डाट खोखले और जर्जर हो चुके हैं। शहर में करीब तीन दशक पहले ईंटों से बनाए गए यह डाट आज भी निकासी के लिए उपयोग होते हैं,लेकिन इसकी रिपेयर न होने के कारण अब ये कई जगहों पर गिरने लगे हैं। वार्ड नौ के पार्षद अरुण शर्मा और वार्ड 8 के पार्षद अशोक झा का कहना है कि अगर इसे जल्दी ठीक नहीं किया तो इसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता है,क्योंकि करीब 20 फुट गहरे इस डाट में विशेषकर बारिश के दिनों में हादसे की आशंका बनी रहेगी। इन्होंने मांग की है कि शहर में बनाए गए इन पुराने डाट को रिपेयर कराया जाए,या इन्हें बंद करके नई रोड गलियां बनाई जाए। रविवार को पार्षद अरुण शर्मा और अशोक झा ने अपने क्षेत्र में रोड़ गलियों के रिपेयर वर्क का निरीक्षण किया,वहीं इन्होंने अपने क्षेत्र के उन पुराने डाट का भी जायजा लिया,जो जर्जर होकर गिर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं पार्षदों को निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि एचई ब्लाक में रोड गलियों में सीवरेज का पानी मिक्स हो रहा है। इसकी वजह से यहां काफी दुर्गंध फैल रही है और लोगों को रोड़ गलियों की रिपेयर के समय दुर्गंध के वातावरण में रहने को विवश होना पड़ रहा है। पार्षद अरुण शर्मा और अशोक झा ने बताया कि उन्होंने रिपेयर के काम को जल्दी पूरा करने के लिए जेई संजय कपिला को इन समस्याओं की जानकारी देने के साथ रिपेयर कार्य जल्द पूरा कारने को कहा है। उक्त दोनों पार्षदों के अनुसार बारिश का सीजन शुरु हो चुका है। इसलिए टूटे हुए रोड गलियों की रिपेयर जल्द पूरा होना चाहिऐ,वरना लोगों को और ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कुंबड़ा-बलौंगी रोड पर फेज पांच मार्केट के पीछे 35 साल पुरानी डाट जर्जर होकर गिरने लगी है। इसकी वजह से कई जगह ओपन होल बन चुके हैं। गौरतलब है कि शहर में पानी की निकासी के लिए 35 साल पुरानी डाट को ना तो बंद किया गया है और ना ही इसकी ठीक से रिपेयर हुई है। इसकी वजह से ये डाट अब जर्जर होकर गिरने लगी है। लोगो का कहना है कि ईंटों से बनी इस पुरानी डाट के धंसने से बारिश के दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जेई कपिला के मुताबिक दो जगह डाट गिरने की जानकारी मिली थी,इनमें से एक जगह रिपेयर का काम पूरा हो चुका है,जबकि दूसरी जगह पर रिपेयर का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed