फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Polling staff will be trained in four batches

कोरोना : चार बैचों में होगी पोलिंग स्टाफ की ट्रेनिंग

Thu, 13 Jan 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Polling staff will be trained in four batches
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी ईशा कालिया की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडमाइजेशन की गई। डीसी ने बताया कि इस बार कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए पोलिंग स्टाफ को ट्रेनिंग चार बैचों में दी जाएगी। पोलिंग स्टाफ की पहली ट्रेनिंग 16 जनवरी को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनीमाजरा, सरकारी कॉलेज डेराबस्सी और सरकारी मॉडल स्कूल मोहाली में होगी। जिले में विधानसभा चुनाव में सेवाएं देने वाले स्टाफ की संख्या 5782 है। विधानसभा हलका खरड़ में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 316 हैं, जिसके लिए 459 टीमें गठित की गई हैं। इसी तरह मोहाली विधानसभा हलके में 268 पोलिंग स्टेशनों के लिए 389 टीमें और डेराबस्सी के 318 पोलिंग स्टेशनों के लिए 462 टीमें गठित की गई हैं। जिले में कुल 902 पोलिंग स्टेशनों के लिए कुल 1310 टीमें गठित की गई है। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 45 प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed