फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Politics heats up on the land of Gaushala, Health Minister clarified

गोशाला की जमीन पर गरमाई राजनीति, सेहतमंत्री ने दी सफाई

Sat, 07 Aug 2021 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up on the land of Gaushala, Health Minister clarified
मोहाली। बलौंगी स्थित गोशाला की जमीन के मामले पर शहर में राजनीति गरमा गई है। इस मामले में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर लग रहे आरोपों के बाद शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की तरफ से गोशाला जैसे मामलों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। कोई मु्द्दा न मिलने पर मोहाली के लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। गांव जमीन पर गोशाला बनाई जा रही है। जहां पर लावारिस पशुओं को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जमीन का इस्तेमाल व्यापारिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति उक्त जगह पर आकर देख सकता है कि इसका किस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने शहर से लावारिस पशुओं की समस्या को हल करने के लिए गोशाला बनाकर गलती की है। उन्होंने बताया कि उक्त गोशाला के सभी ट्रस्टी इलाके के उद्योगपति और मोहाली के जाने माने लोग हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के सभी सदस्य और बलौंगी गांव के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि यह अति आधुनिक गोशाला बनाई जा रही है। यहां पर अत्याधुनिक सीमेन प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जमीन अनुपयोगी पड़ी है और लोगों के कब्जे में है। लेकिन अब पंचायत को लीज डीड से आमदनी हो रही है। नरेश कंसल ने कहा कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं को बेहतर सुविधा और आश्रय प्रदान करने के लिए वह अन्य ट्रस्टियों के साथ पिछले 4 वर्षों से अथक प्रयास कर रहे हैं। वह पहले 2017-18 में नगर गोशाला का प्रबंधन कर रहे थे, लेकिन गायों को उपलब्ध कराए जाने वाले स्थान, सुविधाओं और भोजन की कमी से दुखी थे।
विज्ञापन

गौशाला में यह सुविधाएं भी देने की तैयारी
संस्था के ट्रस्टी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि गोशाला निर्माण में अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा चुका है। यह पैसा ट्रस्टियों द्वारा दान किया गया है या स्वैच्छिक दान के माध्यम से लोगों से एकत्र किया गया है। सोसायटी का उद्देश्य गरीबों के लिए डायग्नोस्टिक कम हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हॉल उपलब्ध कराना है। ये सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। इसका कुल बजट 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। एक अन्य ट्रस्टी संजीव गर्ग ने कहा कि कुछ बुरे विचारों वाले लोगों के अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए समाज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर मार्केट कमेटी खरड़ के अध्यक्ष हरकेश चंद शर्मा मछली कलां और बहादुर सिंह सरपंच बलौंगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed