फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police remand of suspended AIG Malvinder Singh extended for 2 more days

Mohali News: निलंबित एआईजी मलविंदर सिंह का पुलिस रिमांड 2 दिन और बढ़ा

Sun, 28 Apr 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police remand of suspended AIG Malvinder Singh extended for 2 more days
मोहाली। जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार निलंबित एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू को दो दिन के रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उन्हें फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मलविंदर सिंह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए थे। अब उनके खिलाफ फेज-1 थाना पुलिस ने नया केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस केस में उनके एक सहयोग बलबीर सिंह को भी नामजद किया गया है।मामले में सिद्धू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धारा 12 और उनके सहयोगी बलबीर सिंह के खिलाफ पीसी अधिनियम की धारा 7 और 7-ए भी जोड़ी गई है। वहीं, पुलिस ने शनिवार दोपहर इस मामले में पत्रकार को भी गिरफ्तार कर मोहाली अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हालांकि पत्रकार ने पुलिस पर खुद को झूठे केस में फंसाने की बात कही है। पत्रकार ने कहा कि उसने अदालत में याचिका लगाई थी, जिस पर अदालत ने उसकी गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देने का आदेश दिया था। आरोपी पत्रकार का कहना है कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे नोटिस दिया और रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मार्च महीने में बर्खास्त एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ दर्ज एक मामले में की है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 20 मार्च को फेज-8 थाने में सिद्धू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकने की सजा), 186 (किसी भी लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में जानबूझकर बाधा डालना), 384 (जबरन वसूली) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया था। निलंबित एआईजी के खिलाफ दर्ज होने वाला यह चौथा मामला है। उन पर पहले दो बार मोहाली पुलिस और एक बार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया गया था। 5 अक्तूबर, 2023 को पिछले मामले में सिद्धू की गिरफ्तारी के समय फेज 8 पुलिस ने उसके पास से एक एप्पल आईफोन और एक सोनी ऑडियो रिकॉर्डर बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed