फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police raid in disco club in Zirakpur

डिस्को क्लबों में पुलिस की देर रात छापेमारी

Mon, 12 Aug 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police raid in disco club in Zirakpur
जीरकपुर। शनिवार की देर रात जीरकपुर पुलिस ने शहरी क्षेत्र के कई डिस्को क्लबों में छापेमारी की। रात 12 बजे के बाद हाई साउंड पर डीजे चलाने और शराब सर्व करने वालों डिस्को संचालकों पर जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई की। इनमें हूप हाईवे, जंकयार्ड, अलमास व हिप्नोटिक्स डिस्को क्लब शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात जीरकपुर थाने के नाइट ड्यूटी अफसर एएसआई कृष्ण चंद और ढकोली थाने के ड्यूटी अफसर रमेश लाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। बात दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल की मोहाली के वकिंग स्ट्रीट नाइट क्लब में गोली मार कर हत्या के बाद पुलिस और जिला प्रशासन जागा है, लेकिन पुलिस के आने की सूचना डिस्को संचालकों को पहले ही लग गई थी और पुलिस के आने से पहले ही डिस्को संचालकों ने लड़के और लड़कियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने इन क्लबों में पहुंचकर एक-एक क्लबों को चेक किया लेकिन सभी डिस्को थेक बंद मिले। वैसे रोजाना जीरकपुर में सुबह चार बजे तक डिस्को थेक अमूमन चलते हैं, लेकिन शनिवार को सारे बंद थे।
विज्ञापन

नशे में धुत लड़के-लड़कियां पुलिस के जाने का रात एक बजे तक करते रहे इंतजार
रात बारह बजे डिस्को क्लब बंद होने के बाद शराब के नशे में टल्ली लड़के-लड़कियां इन क्लबों के बारह सड़कों पर अपने वाहन पार्क कर पुलिस के जाने का इंतजार रात एक बजे तक करते रहे। लेकिन रात को डिस्को थेक नहीं खुले, जिसके बाद शराब में टल्ली युवाओं ने अपना डेरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ढाबों पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed