फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police raid fruit beer factory; samples sent for testing.

Mohali News: फ्रूट बीयर फैक्टरी पर पुलिस का छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे

Thu, 20 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police raid fruit beer factory; samples sent for testing.
जीरकपुर। नाभा भबात रोड स्थित फ्रूट बीयर बनाने वाली क्राउनिस फैक्टरी में जीरकपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जांच की।
विज्ञापन

एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में उत्पादन प्रक्रिया, साफ-सफाई और फूड सेफ्टी नियमों के पालन की जांच की गई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में उत्पादन के दौरान स्वच्छता संबंधी मानकों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखे जाने की आशंका सामने आई है।
एएसपी ने बताया कि किसी भी खाद्य उत्पाद की सप्लाई से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत सैंपल टेस्टिंग जरूरी होती है, ताकि बोतल पर दर्ज सामग्री और उसकी मात्रा की पुष्टि हो सके। पुलिस को आशंका है कि यहां बिना निर्धारित टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी किए उत्पाद की सप्लाई की जा रही थी। हालांकि, अंतिम स्थिति फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर फूड सेफ्टी अधिकारी कंवरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फ्रूट बीयर के सैंपल लिए और फैक्ट्री के दस्तावेजों की जांच की। अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में दस्तावेज सही पाए गए हैं और शुरुआती तौर पर सैंपल भी ठीक नजर आए। सैंपल अब लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट के बाद गुणवत्ता और मानकों के पालन की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि एक बोतल फ्रूट बीयर तैयार करने में करीब 15 से 20 रुपये लागत आती है। इसे दुकानदारों को करीब 30 से 40 रुपये में सप्लाई किए जाने और बाजार में करीब 100 रुपये तक बेचने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed