फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police picked up the surrounding mobile dump and CCTV recording in broad daylight robbery

दिनदहाड़े लूट में पुलिस ने आसपास का मोबाइल डंप और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उठाई

Sat, 24 Jul 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police picked up the surrounding mobile dump and CCTV recording in broad daylight robbery
जीरकपुर। शहर के लोहगढ़ स्थित शर्मा एस्टेट सोसायटी में दिनदहाड़े वीरवार को चार लुटेरों ने घर में घुसकर तीन लोगों को पिस्तौल व तलवार के बल पर बंधकर बनकर लूट की थी। इसमें घर से सोने-चांदी के गहने और बीस हजार की नकदी लूटकर चारों बाइक पर फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इस लूट की वारदात के आसपास का उस समय का मोबाइल डंप उठाया और आसपास की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस लूट में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि लोहगढ़ के शर्मा एस्टेट के एक मकान में मां-बेटे और काम वाली को पिस्तौल और तलवार के बल पर बंधक बनाकर दो लुटेरेसोने-चांदी के गहने और नकदी लूटकर ले गए थे। इस लूट के दौरान घर में नरेश कुमारी, उनका बेटा कपिल गोयल और काम वाली सुनीता मौजूद थी। दो बाइक पर सवार होकर आए चार लुटेरे करीब 11 बजे घर में दाखिल हुए और पिस्तौल व तलवार के बल पर दो घंटे बंधक बनाकर सामान लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद नरेश कुमारी ने फोन पर अपने पति को लूट की सूचना दी थी। उनके पति जयदेव गोयल चंडीगढ़ में मुथूट फाइनेंस कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक हैं।
विज्ञापन

वहीं, बताया जा रहा है कि आज पुलिस इस लूट के बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दे सकती है। मोहाली एसपी देहात रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि इस लूट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। एक-दो दिन में केस को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस की टीम इस लूट की वारदात को हल करने के बहुत करीब पहुंच गई है। साइबर एक्सपर्ट और सीआईए स्टाफ की मदद भी ली जा रही है। वहीं लुटेरों और बाइक की पहचान के लिए शहर में विभिन्न मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरे घर से करीब 15 लाख रुपये का सोना और 20 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed