{"_id":"62a64a056591ef312b26e300","slug":"police-inspected-more-than-200-cameras-in-sri-fatehgarh-sahib-mohali-news-pkl4534775198","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री फतेहगढ़ साहिब में पुलिस ने खंगाले 200 से अधिक कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री फतेहगढ़ साहिब में पुलिस ने खंगाले 200 से अधिक कैमरे
विज्ञापन
मोहाली। लांडरां में सर्राफ की दुकान से चार नकाबपोश लुटेरों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने लूटे थे। इस मामले में सोहाना पुलिस थाने ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। दूसरी ओर सर्राफ प्रवीण ने बताया कि आरोपी दुकान में से 1 किलो सोना व 6 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी-2, सुखजीत सिंह विर्क ने की है। डीएसपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार लांडरां में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी श्री फतेहगढ़ साहिब की तरफ फरार हो गए। इसे आधार बनाकर सोहाना पुलिस रविवार सारा दिन श्री फतेहगढ़ साहिब में आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी रहीं। दुकान से गहने लूटकर फरार होने वालों से होकर जाने वाले रास्तों से होते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंच गईं। इस दौरान रास्तों में आने वाली जगहों के अलावा श्री फतेहगढ़ साहिब तक पहुंचने में पुलिस ने करीब 200 से अधिक कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली। इसमें पुलिस को आरोपियों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसे आधार बनाते हुए पुलिस मोबाइल फोन के डंप डाटा को खंगालने का काम कर रही है। हालांकि पुलिस कुछ भी अभी नहीं बता रही है।
दुकान बंद करके घर जाने के दौरान हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक लांडरां स्थित सर्राफ प्रवीण रोज की तरफ शनिवार रात साढ़े 8 बजे अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में था। वह सारा सामान बैगों में भरकर गाड़ी में रख रहा था। इस दौरान उसने सोने, चांदी व अन्य गहनों के तीनों बैग अपनी गाड़ी की डिग्गी में रख दिए। साथ ही वापस दुकान के अंदर अन्य सामान लेने चला गया। जब वह दुकान से बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी कार की डिग्गी खुली थी। साथ ही कुछ लोग उसमें से सामान निकाल रहे थे। इस दौरान वह उनसे उलझ गया और शोर मचाना शुरू किया था। तभी आरोपी बैग छीनकर भाग गए। इसी बीच उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी भी वहां पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपियों ने एक हवाई फायर किया। इसके बाद आरोपी कार में वहां से फरार हो गए थे।