फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police handed over the missing three-year-old child to his parents

Mohali News: लापता तीन साल के बच्चे को पुलिस ने माता-पिता को सौंपा

Mon, 25 Aug 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police handed over the missing three-year-old child to his parents
पंचकूला। अमरावती क्षेत्र के एक गांव से गुम हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने ढूंढ कर उसके माता-पिता को सुरक्षित सौंपा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच बच्चा घर से खेलते-खेलते करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे पहुंच गया। उस समय उसके मां-बाप काम पर गए हुए थे। बच्चे को सड़क किनारे भटकता देख एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से पूछताछ की, लेकिन बच्चा सिर्फ अपना नाम बता पाया। इसके बाद बच्चे की पहचान के लिए चौकी इंचार्ज ने स्थानीय स्तर पर बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में बच्चे की जानकारी साझा की। वहां से बच्चे के परिवार की पहचान स्पष्ट हुई। पुलिस जब बच्चे को लेकर घर पहुंची तो उसके मां-बाप घर पर नहीं थे। इसके बाद गांव की एक महिला रुखसाना ने पुलिस की मौजूदगी में बच्चे का 2 घंटे ध्यान रखा। देर शाम लगभग 6 बजे जब उसके माता-पिता काम से लौटे तो पुलिस ने बच्चे को परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed