फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police closed the road leading to CM's residence with a tipper

सीएम आवास जाने वाली सड़क को पुलिस ने टिप्पर लगाकर किया बंद

Thu, 09 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police closed the road leading to CM's residence with a tipper
खरड़। सीएम सिटी खरड़ में पंजाब भर से आए कंप्यूटर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन में दाखिल हो गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कंप्यूटर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास को जाने वाली सभी सड़कों पर टिप्पर ट्रक आदि लगाकर सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया है। क्योंकि पुलिस की ओर से पहले लगाए गए बैरिकेड्स को प्रदर्शनकारियों ने हटा दिया था। कंप्यूटर टीचरों ने अस्पताल रोड पर खुले आसमान के नीचे पूरी रात जागकर काटी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से अलग-अलग पंजाब के शहरों से कई और बड़ी संख्या में कंप्यूटर टीचर धरना स्थल पर पहुंचे और दिन भर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और बैठकों का दौर जारी रहा। इस दौरान अस्पताल रोड पर आवाजाही बंद रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब के राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन ने इस अवसर पर संबोधित किया कि पंजाब भर से बड़ी संख्या में आए कंप्यूटर टीचर शिक्षा विभाग में मर्जिंग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। परंतु राज्य सरकार तथा अफसरशाही उनकी मांगों को मानने के बजाय शोषण कर रही है। कंप्यूटर शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों में दर्ज पंजाब सिविल सर्विसेज नियम रूल्ज न पर लागू नहीं किए जा रहे हैं। राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों को पंजाब सिविल सर्विसेज नियमों के अनुसार मिलने वाली सुविधाएं जैसे इंटर्स रिलीफ, एसीपी लीव, इंनकैशमेंट, मेडिकल छुट्टी तथा सीपीएफ आदि से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed