फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police brought the accused minor in RPG attack to Delhi on production warrant

आरपीजी अटैक - पुलिस के मुख्यालय पर हुए हमले की खुलेंगी परतें

Thu, 27 Oct 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police brought the accused minor in RPG attack to Delhi on production warrant
मोहाली। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले की अब और परतें खुलेंगी। पुलिस इस मामले के एक नाबालिग आरोपी को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश करके उसका छह दिन का रिमांड ले लिया है। जबकि पुलिस ने कई तर्क देकर आरोपी का दस दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस रिमांड के दौरान आरोपी से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही पूछताछ होगी। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा। पुलिस अन्य आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

नाबालिग आरोपी को पुलिस की टीमें बुधवार दोपहर दो बजे दिल्ली से लेकर जिला अदालत में पहुंची। आरोपी की उम्र अभी 17 साल 5 महीने एक दिन है। ऐसे में न्यायाधीश ने अन्य कैदियों की तरह आरोपी का केस नहीं सुना। सुनवाई के दौरान सभी लोगों को अदालत से सभी को बाहर निकाल दिया। इस दौरान पुलिस के मुलाजिम व बाल विभाग के अधिकारी भी सिविल ड्रेस में मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को कुर्सी पर बैठाया और पुलिस ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी की उम्र भले ही काफी छोटी है, लेकिन वह काफी शातिर है। हमले में यह सीधे रूप में शामिल था।
विज्ञापन

हमले की पूरी प्लानिंग का यह भी हिस्सा था। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आरोपी से पूछताछ जरूरी है। साथ ही अब हमले के अन्य आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं। सभी से एक साथ पूछताछ में काफी बातें साफ हो पाएंगी। उसे इस प्लान के लिए कैसे चुना गया था, ऐसी बातों के बारे में पूछताछ करनी है। आखिर में शाम 5 बजे अदालत ने आरोपी का 6 दिन का पुलिस रिमांड सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 9 मई को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमला किया गया था। आरोपियों ने चलती कार से हमला किया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिस समय हमला हुआ था, उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया था। अब मामले के तकरीबन सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस मामले में मेन चार्जशीट पेश की जा चुकी है। पुलिस अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने की तैैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed