फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PM's rally in Patiala, police closed the highway, huge jam in Zirakpur

Mohali News: पटियाला में पीएम की रैली, पुलिस ने बंद किया हाईवे, जीरकपुर में भीषण जाम

Fri, 24 May 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
PM's rally in Patiala, police closed the highway, huge jam in Zirakpur
जीरकपुर। पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते वीरवार को पंजाब और गुजरात पुलिस ने जीरकपुर-पटियाला हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दुकानों पर ताले लगवा दिए। चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को जीरकपुर फ्लाईओवर के रास्ते सीधे चंडीगढ़-अंबाला हाईवे और पंचकूला की ओर से आने वाले वाहनों को के एरिया लाइट पॉइंट से ढकोली होते हुए डेराबस्सी की ओर डायवर्ट कर दिया। इससे इन रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और भीषण जाम लग गया। पटियाला में प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां काफी चौकन्नी रहीं। किसानों का रुख देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इसी कड़ी में वीरवार सुबह से ही जीरकपुर-पटियाला हाईवे बंद कर वाहनों को वैकल्पिक रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया। पुलिस ने पटियाला हाईवे स्थित दुकानों को भी सुरक्षा कारणों से बंद करा दिया। साथ ही सड़क पर खडे़ होने वाले फल विक्रेताओं और वाहनों को हटा दिया।
विज्ञापन

जीरकपुर-पटियाला हाईवे बंद होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला से आने वाले वाहनों को के एरिया लाइट प्वाइंट पर रोक कर वाया ढकोली और चंडीगढ़ से आने वाले ट्रैफिक को सीधे जीरकपुर फ्लाईओवर से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से होते हुए डेराबस्सी की ओर भेजा गया। इससे एक ओर जहां के एरिया से पंचकूला बैरियर तक भीषण जाम लग गया, वहीं चंडीगढ़-अंबाला हाईवे भी जाम हो गया। वाहन चालक कई घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से पटियाला पहुंचे लेकिन हाईवे बंद किए जाने से जीरकपुर के दुकानदारों को लगा कि प्रधानमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से पटियाला जाएगा। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग होने के कारण लोग प्रधानमंत्री के काफिले को देखने के लिए भीषण गर्मी में इंतजार करते नजर आए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों को अपना कारोबार दिनभर के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed