फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plot sold to someone else after making a deal, case of fraud registered against colonizer

Mohali News: प्लॉट का सौदा कर दूसरे को बेचा, कॉलोनाइजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Plot sold to someone else after making a deal, case of fraud registered against colonizer
खरड़। शोरूम के प्लॉट का सौदा करके उसे आगे बेचने और वहां पड़े सामान से छेड़छाड़ करने के आरोप में चंडीगढ़ के एक कॉलोनाइजर पर सदर खरड़ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राजीव कुमार निवासी सेक्टर-44बी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने यह केस सेक्टर-49डी चंडीगढ़ निवासी मनोज गनोरिया की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

मनोज गनाेरिया ने 22 नवंबर को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि राजीव कुमार ने लांडरां रोड पर अपनी जमीन पर छह शोरूम बनाकर उसमें से पांच शोरूम बेच दिए। इसके बाद उसने इन्हीं प्लॉटो के पीछे एक रास्ता छोड़कर एक और प्रोजेक्ट शुरू कर लिया। इस प्रोजेक्ट में उसने फ्लैट बनाए और बेच दिए। उसने अपने भाई के साथ मिलकर वर्ष 2014 में राजीव कुमार द्वारा बेचे हुए प्लॉटों का बयाना किया था। 23 अक्तूबर को जसविंदर सिंह और अमनदीप सिंह ने उनके कहने पर राजीव कुमार से उक्त प्लॉटों का बयाना पांच लाख रुपये में किया था। लेकिन अब राजीव कुमार ने वह प्लॉट आगे दूसरे को बेच दिए। साथ ही उनके प्लॉट से आरसीसी के पिल्लर भी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कर लिए। एसएपी के आदेश पर उच्चाधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने पर राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed