फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pledge taken to make 'Green Mohali, Clean Mohali'

Mohali News: ‘ग्रीन मोहाली, क्लीन मोहाली’ बनाने का लिया प्रण

Mon, 02 Oct 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken to make 'Green Mohali, Clean Mohali'
मोहाली। मेयर ने पार्षदों सहित नगर निगम के सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर ‘ग्रीन मोहाली, क्लीन मोहाली’ बनाने का प्रण लिया है। दरअसल, नगर निगम मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के नेतृत्व में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार के आह्वान पर ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए सफाई की गई। फेज-7 के बाजार में चलाए गए अभियान में इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मेयर अमरजीत सिंह जीती ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने सभी साथी पार्षदों से अपील की कि वह अपने-अपने वार्डवासियों को अलग-अलग वार्ड में लेकर इस सफाई अभियान को चलाएं और शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें। आज पूरे मोहाली की समाजसेवी संस्थाएं और वह लोग जो मोहाली को साफ-सुथरा देखना चाहते हैं, इस मुहिम का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed