फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plasma therapy facility started in three hospitals of the district

जिले के तीन अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा शुरू

Sat, 29 Aug 2020 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Plasma therapy facility started in three hospitals of the district
मोहाली। जिला प्रशासन और सेहत विभाग ने ने जिले के तीन अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी शुरू की है। अब कोविड को मात देकर तंदुरुस्त हो चुके लोग प्लाज्मा देकर लोगों की जान भी बचाएंगे। प्लाज्मा दान करने के लिए पंजाब के वॉलंटियर्स के लिए कोवा एप पर आवेदन की सुविधा दे दी गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोविड-19 के उन मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी दी जा रही है, जिन्हें इसके लिए डॉक्टरों ने सलाह दी है। जिला प्रशासन की मोबाइल मेडिकल टीमें प्लाज्मा दान करने वाले लोगों के घर खून के सैंपल लेने जाएंगी। इसके बाद एंटीबॉडीज की जरूरी मात्रा देखने के लिए सैंपल की जांच की जाएगी और सही सैंपल वाले लोगों से संपर्क किया जाएगा। वहीं, जमा किए गए प्लाज्मा को अधिकारिक अस्पतालों फोर्टिस, मैक्स और ग्रेशियन अस्पताल के प्लाज्मा बैंक में रखा जाएगा। इन्हीं तीनों अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

अब चौथे आईवीवाई अस्पताल को मंजूरी दे दी गई। जिससे प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन की गति में तेजी आएगी, प्लाज्मा ऐसे लोग दे पाएंगे जो कि दो से तीन हफ्ते पहले कोरोना से ठीक हो चुके हों। मोहाली में सबसे पहले एसडीएम मोहाली जगदी सहगल, डीएसपी खरड़ पाल सिंह को प्लाज्मा दान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed