{"_id":"681e58c79244c227ab080f62","slug":"pickpockets-active-during-blackout-two-injured-13-thousand-rupees-and-mobile-snatched-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128868-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ब्लैकआउट में झपटमार सक्रिय, दो को घायल को 13 हजार रुपये और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ब्लैकआउट में झपटमार सक्रिय, दो को घायल को 13 हजार रुपये और मोबाइल छीना
विज्ञापन
छीना झपटी में घायल नाैशाद अली। संवाद
जीरकपुर। ब्लैकआउट के दौरान झपटमार अधिक सक्रिय हो गए हैं। बलटाना में वीरवार रात 8 बजे झपटमारों ने दो वारदातों को अंजाम दिया है। यहां आरोपियों ने दो लोगों को घायल कर 13 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहला मामला बलटाना के सैनी विहार फेज-3 में हुआ। यहां अंडरब्रिज के नीचे चाकू दिखाकर आठ हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। वारदात को करीब आठ बदमाशों ने अंजाम दिया।इस दौरान सैनी विहार फेज-3 निवासी 20 वर्षीय राज चौहान घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में पहले ढकोली अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसको जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।
राज चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ऐसी रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी नौ हजार रुपये सैलरी है। वीरवार को उसे सैलरी मिली थी। उसमें से उसने एक हजार रुपये खर्च कर लिए थे। राज चौहान ने बताया कि वह काम से लौटने के बाद रात 8 बजे अपने साथी प्रिंस के साथ पार्क में जा रहा था। उस समय ब्लैकआउट था। सैनी विहार फेज-3 अंडरब्रिज के नीचे उसे कुछ लोगों ने घेरकर उससे सामान लूटने की कोशिश की। जब हाथापाई हुई तो आरोपी ने सीटी मारकर अपने अन्य साथी बुला लिए। करीब सात लोग उसकी सीटी सुनकर आ गए। उनके हाथों में चाकू, रॉड, डंडे और पत्थर थे। सभी ने उस पर हमला कर दिया। उसके सिर पर रॉड और चाकू से हमला किया। लुटेरों ने उससे रुपये और मोबाइल छीन लिया। उसके साथी प्रिंस ने उसे ढकोली अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं।
ट्रिब्यून कॉलोनी में भी किया हमला
दूसरी वारदात बलटाना की ट्रिब्यून कॉलोनी में हुई। यहां स्कूटी सवार तीन बदमाश बलटाना निवासी नौशाद अली से पांच हजार रुपये छीनकर भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने नुकीले हथियार से उस पर हमला किया। इससे कान पर गहरा कट लग गया। इस वारदात को भी ब्लैकआउट के समय अंजाम दिया गया। नौशाद को घायल हालत में जीएमसीएच-32 भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
नौशाद अली ने बताया कि तीन युवक स्कूटी पर उसके पास आए और उससे 100 रुपये मांगने लगे। जब उसने मना किया तो तीनों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
राज चौहान की शिकायत आई है। उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नौशाद अली ने अभी चौकी में शिकायत नहीं दी। उसे पूछताछ के लिए बुलाया है। शिकायत देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि रात को ब्लैकआउट के समय बेवजह घर से बाहर ना निकलें। घर पर ही रहें। जरूरी कार्य के चलते ही घर से बाहर जाएं। शरारती लोग ब्लैकआउट का फायदा उठा रहे हैं। -गुरप्रीत सिंह, चौकी इंचार्ज, बलटाना