{"_id":"66d8ff9e080279b4000351c4","slug":"phase-3b2-market-parking-one-way-from-8-pm-to-5-am-mohali-news-c-71-1-mli1005-118995-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-3बी2 मार्केट की पार्किंग रात आठ से सुबह पांच बजे तक वन वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-3बी2 मार्केट की पार्किंग रात आठ से सुबह पांच बजे तक वन वे
विज्ञापन
मोहाली। हुल्लड़बाजी और गुंडागर्दी पर लगाम कसने और आम जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अब फेज-3बी2 की मार्केट की पार्किंग में वन-वे एंट्री और एक्जिट ही होगी। उद्देश्य यह है कि जो बदमाश यहां हुल्लड़बाजी करते हैं वह यहां से निकल ही न सकें। यहां पार्किंग में पुलिस की टीम भी मौजूद होगी जो कि गड़बड़ी करने वालों पर लगाम लगाएगी।
फेज-3बी2 मार्केट की पार्किंग में लागू किया गया यह वन-वे एंट्री-एग्जिट सिस्टम कारगर हुआ तो गड़बड़ी होने वाले दूसरे स्थानों पर भी इस सिस्टम को लागू किया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले ही इस पार्किंग में हुल्लड़बाजी और खतरनाक स्टंट किया गया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया था।मोहाली के एसएसपी दीपक पारीख ने दो दिन पहले देर रात वन-वे एंट्री-एग्जिट सिस्टम के लिए मार्केट का दौरा किया था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने डीएसपी मोहित अग्रवाल और मटौर पुलिस थाना प्रभारी अमनदीप त्रिखा को निर्देश जारी करके कहा है कि इस बात को यह बात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि रोजाना रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक वन-वे एंट्री-एग्जिट सिस्टम लागू हो। एसएसपी ने आदेश दिया था कि इस दौरान पुलिस की टीम भी पार्किंग पर तैनात होनी चाहिए। जिससे कि हुल्लड़बाजों पर लगाम लगाई जा सके।
पुलिस कर चुकी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा पुलिस पहले ही वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। उनकी कार भी जब्त कर ली गई है, जबकि आगे की कार्रवाई के लिए अन्य कारों के पंजीकरण नंबर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गेड़ी रूट के नाम से मशहूर हुई मार्केट
फेज-3बी2 की मार्केट गेड़ी रूट के नाम से मशहूर हो चुकी है। मार्केट में कई खाने-पीने की दुकानों के अलावा टक शाॅप है। यह मार्केट लोगों के लिए खासकर युवाओं के लिए काफी लोकप्रिय स्पाॅट बन चुका है। इसके चलते युवा मार्केट में आकर वाहनों पर स्टंट करते हैं। इससे दूसरों की जान खतरे में पड़ रही है।
पूरी रात खुल रही हैं दुकानें
मार्केट में पूरी रात चहल-पहल रहती है। बड़ी संख्या में युवा रातभर मार्केट में घूमते दिखाई देते हैं। क्योंकि मार्केट में कई ऐसी दुकानें हैं जो कि पूरी रात खुली रहती हैं। जिससे समस्या हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जो दुकानें पूरी रात खुल रही हैं उनकी जांच होनी चाहिए साथ ही हुल्लड़बाजी के कारण मार्केट में आने से गुरेज करने वाले परिवारों को राहत मिलनी चाहिए।