{"_id":"6830ccb2d530335fec0fd409","slug":"pg-owner-molested-a-teenager-police-accused-of-not-taking-action-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129377-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: किशोरी से पीजी मालिक ने की छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: किशोरी से पीजी मालिक ने की छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
ढकोली। क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी से पीजी मालिक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बड़ी बहन ने पीजी मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके अलावा पुलिस ने ढीली कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की बहन का कहना है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस औपचारिकता करने में जुटी है। मामला दर्ज करने के लिए 15 घंटे का समय मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया है, जबकि पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात स्पष्ट दिखाई दे रही है।
किशोरी की बड़ी बहन का कहना है कि वे छह माह से इस पीजी में रह रहे हैं। बुधवार दोपहर 1:45 बजे पीजी का मालिक ऊपर आया और मेरी बहन के साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने छत पर आने को कहा और किसी को बताने पर धमकी दी। किशोरी को चुप देखकर पूछने पर उसने रोते हुए अपनी बहन को सारी बात बता दी। इसके बाद उन्होंने रात को पुलिस को फोन करना शुरू किया तो जवाब मिला की संबंधित थाने में बात करो। डेढ़ घंटे बाद पुलिस उनके पीजी पर आई और शिकायत लिखने के बाद डीवीआर भी साथ ले गई। अगले दिन जब पीड़िता की बहन अपने वकील के साथ थाने गई तो उन्हें कहा गया कि जांच कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत अंग्रेजी में लिखी तो दोबारा पंजाबी में लिखवाई गई।
हमारे पास शिकायत आ गई है। सीसीटीवी देखने के लिए डीवीआर कब्जे में लिया है। मामला गंभीर होने के चलते पूरी जांच करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। -हरजिंदर सिंह, जांच अधिकारी, थाना ढकोली