फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Person sending pornographic messages to woman arrested

महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाला काबू

Wed, 08 Jan 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Person sending pornographic messages to woman arrested
मोहाली। फोन पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले यूपी निवासी को मटौर थाने की पुलिस ने यूपी से काबू किया है। पुलिस आरोपी तक फोन लोकेशन के जरिए पहुंची। आरोपी नोयल डिडियन को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मटौर के एसएचओ राजीव कुुमार ने बताया कि आरोपी के दोस्तों व रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर नजर रखी जा रही थी। आरोपी की लोकेशन पता चलने पर टीम को वहां भेजकर आरोपी को काबू किया गया ।
विज्ञापन

पीड़िता ने इस संबंधी एसएसपी को शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने अचानक उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पहले वह इसे नजर अंदाज करती रही। परंतु जब यह सिलसिला नहीं रुका तो उसने उक्त व्यक्ति को ऐसा न करने के लिए भी कहा। आरोपी ने उसे फोन पर अपशब्द कहे। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी। डीए लीगल की राय के बाद थाना मटौर में केस दर्ज किया गया। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। जब एक नामी कॉलेज की छात्रा को उसके ही प्रोफेसर ने इस तरह के अश्लील मैसेज भेजे थे। इसके बाद छात्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed