फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People will get relief soon from traffic jam on airport road

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द मिलेगी राहत

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
People will get relief soon from traffic jam on airport road
मोहाली। एयरपोर्ट रोड से आवाजाही करने वाले लोगों को सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। इसके लिए गमाडा की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से सड़क को चौड़ा करने की दिशा में काम चल रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि तेज रफ्तार में लोग आवाजाही कर सकेंगे। यह कहना है गमाडा के एसई बलविंदर सिंह का।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गमाडा की ओर से सेक्टर-82 से लेकर गांव छत तक जाने वाली एयरपोर्ट रोड के दोनों ओर सड़क की साढ़े तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण किया गया और रिपोर्ट बनाकर आलाधिकारियों को सौंपी गई है। दूसरी ओर आलाधिकारियों की ओर से रिपोर्ट को पढ़ने के बाद एक प्रस्ताव बनाया गया। इसमें सड़क को चौड़ा करने के फैसले को मंजूरी दे दी गई। दूसरी ओर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रोजेक्ट को लेकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। अधिकारियों की मानें तो इस प्रोजेक्ट पर गमाडा की ओर से करीब 24 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी प्रदान की गई है, जिसका निर्माण कार्य पूरा होने बाद सड़क की चौड़ाई दोनों ओर से 33 से बढ़कर 44 फुट हो जाएगी।
विज्ञापन

जाम से लोगों को होती है परेशानी
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड पीआर-7 जिले में लाइफलाइन का काम करती है और अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अंडरपास के लिए चलने वाले निर्माण कार्य को लेकर अधिकतर ट्रैफिक को डायवर्ट करके एयरपोर्ट रोड की मदद लेकर निकाला जाता है। जबकि छोटे वाहनों को छोड़कर भारी भरकम वाहन की चंडीगढ़ में जाने के लिए आवाजाही केवल एयरपोर्ट रोड से होती है। इस कारण सड़क पर इन दिनों ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा है। वहीं, सड़क से आवाजाही करने वाले हजारों की संख्या में लोगों ने ट्रैफिक जाम की वजह से परेशान होकर अपनी शिकायत गमाडा के पास दर्ज करवाई गई। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई को दोनों ओर से बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स ::
एयरपोर्ट रोड पर करीब छह किलोमीटर तक सड़क की चौड़ाई को दोनों ओर से साढ़े तीन मीटर चौड़ा करने का फैसला लिया गया था, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले दो महीनों में निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को आवाजाही के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। -बलविंदर सिंह, एसई, इंजीनियरिंग विभाग, गमाडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed