{"_id":"60c126678ebc3e5dea6ea7c3","slug":"people-s-sweat-left-overnight-due-to-power-cut-in-kharar-and-kurali-they-also-crave-water-in-the-morning-in-the-scorching-heat-mohali-news-pkl4161628123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ और कुराली में बिजली कट से रातभर छूटे लोगों के पसीने, भीषण गर्मी में सुबह पानी को भी तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ और कुराली में बिजली कट से रातभर छूटे लोगों के पसीने, भीषण गर्मी में सुबह पानी को भी तरसे
विज्ञापन
खरड़। खरड़ और कुराली के शहरी व ग्रामीण इलाके में लंबे बिजली कट लगने से रात भर लोगों के पसीने छूटे और सुबह लोग पानी को भी तरस गए। मंगलवार की पूरी रात जहां लोगों ने जागकर गुजारी, वहीं, सुबह पानी की सप्लाई ही नहीं आई। इससे परेशान होकर लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलाया। इन लंबे बिजली कटों से परेशान होकर लोगों ने बिजली विभाग के चेयरमैन से लेकर मुख्यमंत्री तक को शिकायत दी है।
लोगों का कहना है कि खरड़ पावरकॉम के मुलाजिम गंभीर नहीं हैं और इस कारण आए दिन लोग दिक्कत उठा रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो खरड़ हाईवे जाम किया जाएगा।
इसी बीच नगर परिषद खरड़ की सीमा में पड़ती सनराइज एनक्लेव कॉलोनी में लगातार 18 घंटे तक बिजली की सप्लाई न आने के कारण सोसायटी के निवासियों को पीने वाले पानी की सप्लाई नहीं मिली। इस कारण गुस्साए सोसायटी के लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए पावरकॉम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि सरकार कह रही है कि कोरोना महामारी के कारण अपने घरों में ही रहें, परंतु बिजली की सप्लाई न आने के कारण लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। वहीं स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन क्लास बिजली नहीं आने के कारण लग नहीं पाई और इस तरह पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। साथ ही इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से बच्चों और बजुर्गों का बुरा हाल है।
लोगों ने बताया कि वह पावरकॉम के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को फोन करके थक चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठाता। इससे परेशान होकर सोसायटी के निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोसायटी में बिजली की सप्लाई लगातार नहीं दी गई तो वह खरड़-बनूड़ हाईवे पर ट्रैफिक जाम करेंगे। इस अवसर पर सोसायटी के निवासियों में तरुण, संजय, राज कुमार, अमित कुमार, अनिल शर्मा, सुधा शर्मा, ललित कुमार और अंकित समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अनाज मंडी से लगते एरिया में हालात सबसे ज्यादा बदतर
खरड़ में अनाज मंडी के साथ लगते इलाके की रिहायशी सोसायटीज और गांवों के लोग सबसे ज्यादा बिजली कट का सामना कर रहे हैं। सोमवार की रात लोगों ने जागकर काटी। बिजली विभाग के अधिकारियों के पास बिजली सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है, इसका कोई उचित जवाब नहीं होता। हेल्पलाइन चलती नहीं है। ऑनलाइन एप पर धीरे से एरिया बंद होने का शेडयूल डाल दिया जाता है। इसके अलावा जिन लाइनमैनों के फोन नंबर लोगों को दिए जाते हैं। वह चलते तक नहीं हैं। ऐसे में लोग जाएं तो कहां जाएं। पावरकॉम को इस भीषण गर्मी के मौसम में ही बिजली की कमी क्यों पड़ जाती है, जबकि इसी मौसम में सबसे ज्यादा लोगों को जरूरत होती है।