फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Zirakpur are worried due to interruption of electricity supply for two days, yearning for water.

Mohali News: दो दिन से बिजली की सप्लाई बाधित होने से जीरकपुर के लोग परेशान, पानी के लिए तरसे

Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
People of Zirakpur are worried due to interruption of electricity supply for two days, yearning for water.
जीरकपुर। शहर में पिछले दो दिन से बिजली सप्लाई में अघोषित कटों के कारण लोग बेहद परेशान हैं। मौसम में गर्मी बहुत बढ़ गई है और पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में पारा ओर ज्यादा बढ़ने की सूचना है। इसके बावजूद पिछले दो दिन से बिजली की सप्लाई इतनी ज्यादा परेशान कर रही है के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को बिजली के अघोषित कटों के कारण 6300 शिकायतें दर्ज की गई है। शनिवार के हालत भी ऐसे बताए गए लेकिन विभाग के कर्मचारी जानकारी देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में वैसे तो सभी जगह बिजली सप्लाई की समस्या रही है लेकिन वीआईपी रोड, बलटाना एरिया सैनी विहार फेस 1,2,3 के साथ अन्य सोसाइटियों में लाइट नहीं थी। ढकोली व पीरमुछल्ला क्षेत्र में भी दर्जनों सोसाइटियों की बिजली बंद रही। इसके इलावा नगला गांव, सिंहपुरा ओर रामगढ़ भूड्डा गांव में बिजली की सप्लाई बंद रही। इसके इलावा अन्य कई सोसाइटियों में बिजली कभी आ रही थी ओर कभी जा रही थी।
विज्ञापन

बिजली न आने के कारण ट्यूबवेळ नहीं चल पा रहे हैं और पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। रविवार को सारा दिन शहर में सप्लाई नही आई, जिसका कारण बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से 66 केवी सप्लाई की खराबी बताई गई। रविवार रात करीब 8 बजे बिजली की सप्लाई पूरी तरह से चालू हो पाई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
66 केवी सप्लाई में समस्या आई थी, जिसे अब ठीक करके शहर की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। शिकायतों की गिनती अभी नही बताई जा सकती, क्योंकि हम पूरा दिन फील्ड में थे। जब लाइट जाती है तो एक व्यक्ति कई-कई शिकायतें दर्ज करा देता है। इन शिकायतों का समाधान भी कर दिया जाता है।

सुरिंदर सिंह बैंस, एक्ससीएन, पॉवरकाम विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed