फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of new sectors of Mohali will get relief from broken roads, work started

नए सेक्टरों के लोगों को टूटी सड़कों से मिलेगी राहत, काम हुआ शुरू

Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
People of new sectors of Mohali will get relief from broken roads, work started
मोहाली। शहर के नए सेक्टरों और नाइपर से फेज-11 तक की खस्ताहाल सड़क से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। अब लोग रात को हादसों के शिकार नहीं होंगे। नगर निगम ने उक्त इलाके की टूटी हुई खड्ढों वाली सड़कों को सुधारने और प्रीमिक्स डालने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने शुक्रवार को सड़क बनाने के काम का शुभारंभ किया। वहीं, करीब 18 महीनों से फेज-11 बलौंगी रोड की खस्ताहाल के कारण रोजाना लोगों को हो रही परेशानी को भी मेयर ने स्वीकार किया। हालांकि उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम होने की वजह से काम में देरी हुई थी। जल्द ही इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सड़कों पर प्रीमिक्स डालने के काम का शुभारंभ करवाने के बाद कहा कि सिटी पार्क सेक्टर-68 तक दो दिनों में बीसी डालने के बाद प्रीमिक्स डालकर सड़क को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, अगले 10 दिनों में कुंभड़ा चौक तक सड़क को पूरा कर लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अधिकारियों और सड़क बना रही कंपनी के प्रबंधकों को हिदायत दे दी गई है। सेक्टर-76 से 80 तक के बारे में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि यह क्षेेत्र कुछ समय पहले ही नगर निगम के अधीन आया है। यहां पर करोड़ों रुपये के काम पहले ही शुरू करवाए जा चुके हैं। अब सड़कों पर प्रीमिक्स डालकर पैचवर्क का काम किया गया है।
विज्ञापन

विरोधी दल के पार्षदों के वार्डों में भी हो रहे काम
मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि पूरे मोहाली में विकास कार्य पूरी तेजी से चल रहे हैं। साथ ही उनकी टीम कामों पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। सभी कामों को समय से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के पार्षदों के वार्डों में भी विकास कार्य पूरी तरह तेजी से करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर सीनियर डिप्टी अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नगर निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग समेत कई पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed