{"_id":"6150ddb18ebc3effc22d661d","slug":"people-expressed-their-anger-against-the-construction-of-warehouse-in-the-residential-area-mohali-news-pkl4281287148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी क्षेत्र में गोदाम बनाने के विरोध में लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी क्षेत्र में गोदाम बनाने के विरोध में लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
जीरकपुर। रिहायशी क्षेत्र में गोदाम बनाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने रोष जताया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी अवैध निर्माण के कार्य नहीं थम थम रहे हैं।
जीरकपुर पंचकूला रोड पर स्थित भारत एन्क्लेव के निवासी कमल किशोर कल्याण, रजनीश शर्मा, राकेश कुमार, रोहन, रविंदर नाथ भारद्वाज, सीता राम, मनु, ममता व सुनील देवी ने आरोप लगाया कि उनकी सोसायटी में व्यक्ति अवैध गोदाम बना रहा है। उन्होंने चार महीने पहले इसकी नगर काउंसिल जीरकपुर में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन काम बंद होने की बजाए धीमी गति से अब भी जारी है। शनिवार को उक्त व्यक्ति ने शेड डालना शुरू कर दिया है।
लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बाद नगर परिषद के कर्मचारी आकर काम रुकवा देते थे और उनका कुछ सामान ले जाते थे, लेकिन बाद में वह सामान वापस कर जाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उस जगह पर मालिक ने शेड डालकर अवैध रूप से गोडाउन बना लिया। जिस जगह पर यह गोदाम बनाया गया है, वहां सिर्फ 20 फीट चौड़ी सड़क है। जब ट्रक सामान लेकर इस गली में आएंगे तो लोगों का घर से निकलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, लोगों ने वार्ड 7 की पार्षद शिवानी गोयल पर भी आरोप लगाया कि पार्षद उसका काम रुकवाने की बजाए रिश्तेदारी निभा रही हैं। लोगों ने जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बार-बार शिकायत के बावजूद उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कोट्स......
जहां भी नाजायज काम की सूचना मिलती है, तुरंत कर्मचारी भेजकर काम रुकवा देते हैं। बाकी इस काम को रोका गया था यदि फिर भी चल रहा है तो सोमवार को ऑफिस बुलाकर कार्रवाई की जाएगी।
गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल
कोट्स...
जब से गोदाम बन रहा है, तब से उन्होंने कई बार काम बंद करवाया है।
-शिवानी गोयल, पार्षद, वार्ड नंबर 7