{"_id":"68ed5366aa7946d35c0b8405","slug":"people-are-busy-removing-slums-near-the-airport-in-the-pabhat-area-and-municipal-officials-have-inspected-them-mohali-news-c-71-1-mli1010-134533-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पभात क्षेत्र में हवाई अड्डे के नजदीक बनी झुग्गियां हटाने में जुटे लोग, नप के अधिकारियों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पभात क्षेत्र में हवाई अड्डे के नजदीक बनी झुग्गियां हटाने में जुटे लोग, नप के अधिकारियों ने लिया जायजा
विज्ञापन
जीरकपुर। पभात क्षेत्र में हवाई अड्डे की दीवार के नजदीक बनी झुग्गियों को प्रमुखता से हटाया जा रहा है। नगर परिषद की चेतावनी के बाद लोग झुग्गियों को हटाने में जुटे हैं। सोमवार को नगर परिषद जीरकपुर के इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके का दौरा किया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार और एनफोर्समेंट टीम के प्रभारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि लोग अपने स्तर पर झुग्गियां हटाने में लगे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दिवाली तक पूरी जगह साफ कर दी जाएगी। लंबे समय से लोग अवैध रूप से बनी झुग्गियां में रह रहे थे। इस बारे में एयरफोर्स प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर जिला प्रशासन से मीट की दुकानें और झुग्गियां हटाने को कहा था। अमर उजाला ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर परिषद ने चेतावनी देकर कहा था कि रविवार तक झुग्गियां नहीं हटाईं गईं तो बुलडोजर चलाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। सोमवार को नगर परिषद की टीम ने मौके का दौरा किया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार और एनफोर्समेंट टीम के प्रभारी रविंद्र पाल सिंह ने आश्वासन दिया कि दिवाली तक पूरी जगह साफ कर दी जाएगी। इसीलिए उन पर कोई सख्त कार्रवाई न की जाए।
हाई ग्राउंड रोड से भी झुग्गियां हटाने की उठने लगी मांग
ऐसे ही और भी बहुत जगह पर अवैध झुग्गियां बनी हुईं हैं। स्थानीय हाई ग्राउंड रोड पर भी दो जगह पर हवाई अड्डे के नजदीक अवैध झुग्गियां पिछले लंबे समय से बनी हुईं हैं। प्रवासी लोग इनमें किराए पर रहते हैं। उनको हटाने की मांग उठने लगी है क्योंकि इनके कारण झुग्गियों के आसपास के निवासियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये झुग्गियां एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में होने के बावजूद भी नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाइलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव कक्कड़ का कहना है कि इन झुग्गियों में सफाई की कमी के कारण गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की भरमार है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा अवैध बिजली कनेक्शन, कूड़ा जलाने से उठता धुआं और रात के समय असामाजिक गतिविधियां भी सुरक्षा को प्रभावित करती है। आरडब्ल्यू अध्यक्ष राजीव कक्कड़ ने प्रशासन से कहा है कि इन झुग्गियों को शीघ्र हटाकर वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और शांति बनी रहे।
कोट्स ::::
एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक बनी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। हाई ग्राउंड रोड पर बनी झुग्गियों को हटाने के लिए भी एक-दो दिन में कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर