फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pending works worth Rs 3 crore will be completed soon in Nayagaon, Council geared up

Mohali News: नयागांव में जल्द पूरे होंगे तीन करोड़ के लंबित काम, परिषद ने कसी कमर

Thu, 06 Jun 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Pending works worth Rs 3 crore will be completed soon in Nayagaon, Council geared up
नयागांव। लोकसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के बाद इलाके के लंबित पड़े विकास कार्य अब जल्द ही शुरू हो जाएंगे। नयागांव की नगर परिषद इलाके के जल्द ही लंबित पड़े तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करने जा रही है। इसमें सबसे अहम है आग की घटनाओं से बचाने के लिए खरीदी जाने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। जिनको आचार संहिता के खत्म होते ही ऑर्डर देकर मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों में हरेक वार्ड की रोड-गलियों को पक्का करने का काम, रोड-गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने का काम शुरू होना है। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट के लिए भी काम जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खरीदना है। जिसमें दो बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी खरीदी जाएगी। अगर कहीं जमीन उपलब्ध होती है तो उसे पर सार्वजनिक शौचालय भी बनाया जाएगा। इनके लिए लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 10 करोड़ रुपये के मत पास हो चुके थे। अब इन विकास कार्यों के जल्द ही टेंडर भी लगाए जाएंगे। इनके साथ ही जो अन्य विकास कार्य पाइपलाइन में हैं वह भी जल्द से जल्द शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed