{"_id":"5fe5012c8ebc3e415473d60b","slug":"paver-block-will-be-installed-on-motor-market-road-mohali-news-pkl398368879","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मार्केट की सड़क लगेंगे पेवर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मार्केट की सड़क लगेंगे पेवर ब्लॉक
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित मोटर मार्केट के दुकानदारों की लंबे समय से चली आ मांग आखिरकार पूरी हो गई। यहां 40 लाख रुपये से सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो गया है। दुकानदारों ने इसके लिए कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों का आभार जताया।
बता दें कि लंबे समय से मोटर मार्केट के दुकानदार व लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते परेशान हो रहे थे। उनकी परेशानी को देखते हुए बीते दिनों दीपेंद्र ढ़िल्लों ने दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया था।
शहर की सबसे पुरानी मोटर मार्केट में बड़ी संख्या में लोग दुकानें चलाकर रोजगार कमाते हैं। पंजाब सरकार की ज्यादातर आमदनी भी यहां से ही होती है। लेकिन लंबे समय से इस इलाके में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
इस संबंधी नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार शिकायतें भी दी गईं, परंतु हर बार लोगों को आश्वासन देकर टाल दिया जाता था। यहां बुधवार को मोटर मार्केट के दुकानदारों ने कार्यक्रम करवाया, जिसमें कांग्रेसी नेता दीपेंद्र ढिल्लों ने विशेष तौर पर शिरकत की और रिबन काटकर सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। एसडीओ इंद्रमोहन सिंह ने बताया कि करीब 40 लाख रुपये से मोटर मार्केट में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए फंड को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही काम को पूरा करवा दिया जाएगा।