फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Patiala's Rao river threatens hundreds of houses, erosion of banks due to water

पटियाला की राव नदी से सैकड़ों घरों पर मंडराया खतरा, पानी से हो रहा किनारों का कटाव

Mon, 27 Sep 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Patiala's Rao river threatens hundreds of houses, erosion of banks due to water
नदी के किनारे बने मकान। - फोटो : MOHALI
नयागांव। पटियाला की राव नदी इन दिनों उफान पर है। किनारों का अधिक कटाव हो रहा है। सैकड़ों मकानों में जलभराव होने से लेकर गिरने तक का खतरा सता रहा है। बारिश वाले दिनों में तो लोग चैन से सो भी नहीं पाते।
विज्ञापन

पटियाला की राव नदी इलाके की पुरानी नदियों में से एक है। ज्यादातर समय नदी सूखी रहती है, लेकिन बारिश के दिनों में इसमें पानी आता है। हालांकि कुछ समय से हो रही बारिश से नदी में बाढ़ जैसे हालात बन बन रहे हैं। ऐसे में बड़ी करोर से नयागांव तक इस नदी के किनारे- किनारे बने घरों को खतरा है। हालात यह हैं कि कई जगह तो इस नदी की चौड़ाई बहुत ही कम रह गई है।
विज्ञापन

बड़ी करोर, शिवनगर, सिंघा देवी आदि जगह लगातार नदी के किनारे घर बनते जा रहे हैं। अभी तक यहां हजारों मकान बन चुके हैं। इस कारण नदी की चौड़ाई कम होती जा रही है। कई बार आसपास बने मकानों मे पानी भी भर जाता है। जगह-जगह इस नदी में घुमावदार मोड़ बन गए हैं। इससे मोड़ पर तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव भी होने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पटियाला की राव नदी से सिंघा देवी के पास रोड की मिट्टी का कटाव भी हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
घरों में भर जाता है पानी
बरसात के दिनों में घरों मे पानी भर जाता है। यहां पर मकान बनाकर बहुत डर लगता है। नदी का पानी हमारे पूरे मोहल्ले में घुस जाता है। प्रशासन को इस दिशा में कुछ करना चाहिए। लोग बारिश वाले दिन तो रातें जागकर काटते हैं।
-नीलू साही, निवासी बड़ी करोर
सस्ते के चक्कर में बनाए थे घर
हम जैसे गरीब लोगों ने सस्ते के चक्कर में आकर यहां मकान बना लिए थे। सिंघा देवी कॉलोनी के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। नहर पार करके ही जाना पड़ता है। एक पुल का निर्माण हो रहा था। वह भी अब कई दिनों से बंद है।
-हीरा लाल, निवासी सिंघा देवी
पुल का निर्माण किया जाना चाहिए
शिव नगर एवं सिंघा देवी के बीच में पुलिया का निर्माण किया गया है। इसमें कचरा फंसकर पानी रुक जाता है। इस कारण पानी लोगों के घरों में घुसता है। वहां पर सही तरीके से पुल का निर्माण किया जाना चाहिए।

-एडवोकेट, कमलजीत सिंह, स्थानीय निवासी
प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए नदी के किनारे किनारे पत्थरों की दीवार बनानी चाहिए, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी कारण सिंघा देवी के पास रोड की मिट्टी का कटाव हुआ था।
-केसर सिंह, निवासी बड़ी करोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed