{"_id":"698659b696d8d48869021a44","slug":"parent-workshops-before-childrens-exams-mohali-news-c-71-1-mli1012-138835-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बच्चों की परीक्षाओं से पहले अभिभावकों की वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बच्चों की परीक्षाओं से पहले अभिभावकों की वर्कशॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर अभिभावक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार सुबह 9:30 बजे से प्रदेश के कोने-कोने में स्थित स्कूलों में एक साथ शुरू होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। पंजाब में बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं में अब 15 दिन से भी कम का समय शेष है, ऐसे में विभाग का मानना है कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम है।
शिक्षक बनेंगे मेंटर, 40-40 के ग्रुप में होगी चर्चा
इस वर्कशॉप की सबसे खास बात इसकी रूपरेखा है। भीड़ को नियंत्रित करने और हर अभिभावक की बात सुनने के लिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 40-40 अभिभावकों के छोटे समूह बनाएं। प्रत्येक समूह को एक घंटे तक विशेषज्ञों और शिक्षकों द्वारा गाइड किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को बोर्ड परीक्षा के नियमों, बच्चों के टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा के तनाव को कम करने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा।
अभिभावकों को गाइड करने की वजह
- परीक्षा के डर को दूर करना
- घर का माहौल पढ़ाई के अनुकूल बनाना
- सेहत और खान-पान पर ध्यान
- सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाना